फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   now banks will not give you discount on credit card on using at petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर नहीं मिलेगा कैशबैक, बैंकों ने खत्म की व्यवस्था

Wed, 25 Sep 2019 06:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Sep 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
now banks will not give you discount on credit card on using at petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर एक अक्तूबर से अब कोई छूट नहीं मिलेगी। अभी तक सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर 0.75 फीसदी की छूट दे रही हैं। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए करीब ढाई साल पहले क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर छूट देने की व्यवस्था शुरू की गई थी। उद्योग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर छूट मिलती रहेगी।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्डधारक ग्राहकों को भेजे गए एसएमएस में कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की सलाह पर एक अक्तूबर, 2019 से पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाली 0.75 फीसदी की छूट को बंद किया जा रहा है। इससे पहले 2016 के आखिर में नोटबंदी के बाद सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) को पेट्रोल-डीजल की खरीद के लिए कार्ड से भुगतान पर 0.75 फीसदी की छूट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


क्रेडिट-डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट के जरिए 0.75 फीसदी की छूट को दिसंबर, 2016 में शुरू किया गया था। यह व्यवस्था ढाई साल से अधिक समय तक चली। अब इसे बंद करने का फैसला किया गया है। नकद छूट के अलावा सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को कार्ड भुगतान शुल्क ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) का बोझ भी वहन करने को कहा था। आम तौर पर एमडीआर की लागत रिटेलर वहन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2,000 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं कंपनियां

तीनों सरकारी तेल कंपनियों के खुदरा विक्रेताओं ने वित्त वर्ष 2018-19 में ई-भुगतान पर छूट देने और एमडीआर के रूप में बैंकों को भुगतान करने के रूप में 2,000 करोड़ रुपये दिए। वहीं, 2017-18 में यह आंकड़ा 1,431 करोड़ रुपये रहा। इसमें से खुदरा विक्रेताओं ने ई-भुगतान पर छूट के रूप में 1,165 करोड़ रुपये और एमडीआर के रूप में बैंकों को 266 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। पिछले साल अगस्त में तेल कंपनियों ने सभी फ्लीट ग्राहकों के लिए छूट को 0.75 फीसदी से 0.25 फीसदी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed