{"_id":"65ba4e9580a7c407dd09af55","slug":"no-taxpayer-services-on-e-filing-portal-over-weekend-i-t-department-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: शनिवार दोपहर से सोमवार सुबह तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर नहीं मिलेंगी सुविधाएं, करदाताओं से ये अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: शनिवार दोपहर से सोमवार सुबह तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर नहीं मिलेंगी सुविधाएं, करदाताओं से ये अपील
Wed, 31 Jan 2024 07:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
ई-फाइलिंग पोर्टल पर करदाताओं को मिलने वाली सेवाएं तीन फरवरी से पांच फरवरी तक उपलब्ध नहीं होंगी। आयकर विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। आयकर विभाग ने एक्स (अब ट्विटर) एक पोस्ट में कहा, ''ई-फाइलिंग पोर्टल पर करदाता सेवाएं शेड्यूल्ड मेंटेनेंस गतिविधि के कारण शनिवार (03 फरवरी 2024) दोपहर दो बजे से सोमवार (05 फरवरी 2024) सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। विभाग ने करदाताओं से भी इसी हिसाब से अपनी गतिविधियों की योजना बनाने को कहा है।"
विज्ञापन
आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर 3.8% हुई
दिसंबर 2023 में आठ प्रमुख या बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि घटकर 3.8 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 8.3 प्रतिशत थी। बुधवार को इससे जुड़े सरकारी आंकड़े जारी किए गए।
विज्ञापन