फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   No proposal to lift export curbs on wheat, rice, sugar: Piyush Goyal

Biz Updates: गेहूं, चावल और चीनी पर लगा निर्यात प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, बोले पीयूष गोयल

Sat, 13 Jan 2024 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 13 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

Biz Updates: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि गेहूं, चावल और चीनी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत गेहूं और चीनी का आयात भी नहीं करेगा।

विज्ञापन
No proposal to lift export curbs on wheat, rice, sugar: Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ। - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार फिलहाल गेहूं, चावल और चीनी पर लगे निर्यात प्रतिबंध को हटाने के मूड में नहीं है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि सरकार के पास गेहूं, चावल और चीनी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश गेहूं और चीनी का आयात नहीं करेगा।

विज्ञापन


गोयल ने कहा, "गेहूं, चावल और चीनी पर निर्यात प्रतिबंध हटाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। भारत गेहूं और चीनी का आयात भी नहीं करेगा।" भारत ने मई 2022 में गेहूं के निर्यात और जुलाई 2023 से गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत अक्टूबर 2023 से चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


तेलंगाना के सीएम और डिप्टी सीएम गोयल से मिले
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने दिल्ली में केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू सीआईडी कार्यालय पहुंचे
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में सीआईडी कार्यालय पहुंचे। हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को इनर रिंग रोड, अवैध शराब और रेत से जुड़े मामलों में अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत के साथ एक लाख रुपये का मुचलका भरने का आदेश दिया। यह बॉन्ड सीआईडी अधिकारियों को सौंपा जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed