{"_id":"586049f44f1c1b8259eeb1d3","slug":"no-plans-to-charge-a-tax-on-profits-from-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर से मुनाफे पर कर वसूलने की कोई योजना नहीं : जेटली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
शेयर से मुनाफे पर कर वसूलने की कोई योजना नहीं : जेटली
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 04:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार की बेचैनी को दूर करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को स्पष्ट किया कि शेयरों के कारोबार से होने वाले दीर्घकालीन पूंजी लाभ पर कर लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। इस मसले पर निवेशक काफी संवेदनशील होते हैं। जेटली का ये बयान प्रधानमंत्री मोदी के उस कथित बयान के बाद आया है जिसमें दीर्घकालीन पूंजी लाभ पर कर लगाने के संकेत देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
डिजी धन मेला के इतर रविवार को जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण को मीडिया के एक वर्ग ने गलत तरीके से पेश किया। इसमें बताया गया कि पीएम ने परोक्ष रूप से शेयर बाजार से हुई कमाई पर कर लगाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम के भाषण के संबंध में यह बात बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से ऐसी कोई बात नहीं कही है। इस तरह के निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है। न तो पीएम ने ऐसी कोई बात कही है और न ही सरकार की ऐसी कोई मंशा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अभी शेयरों की खरीद-फरोख्त पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। हालांकि शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है। लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स शेयर बाजार में एक साल तक किए निवेश से कमाए गए मुनाफे पर लगता है। पीएम ने शनिवार को कहा था कि जो लोग शेयर मार्केट से धन कमाते हैं उन्हें देश के विकास में योगदान करना चाहिए।