फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   no comparison between mutual fund and bank deposit returns, says sebi chief

म्युचुअल फंड में मिलने वाले रिटर्न की नहीं कर सकते बैंक से तुलना, बिटक्वाइन पर बनेंगे नियमः सेबी चीफ

Sun, 11 Feb 2018 11:34 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
no comparison between mutual fund and bank deposit returns, says sebi chief

रिटेल निवेशकों के लिए म्युचुअल फंड में मिलने वाले रिटर्न की तुलना बैंकों में डिपॉजिट करने पर मिलने वाले रिटर्न से कभी तुलना नहीं की जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि म्युचुअल फंड में मिलने वाले रिटर्न में काफी जोखिम होता है। वहीं बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी पर जल्द नए नियम बनेंगे। 

विज्ञापन


छोटे निवेशकों के लिए के लिए अच्छा विकल्प
शेयर बाजार रेग्यूलेटर सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि म्युचुअल फंड छोटे निवेशकों के लिए स्टॉक मार्केट में निवेश करने का बढ़िया विकल्प है। हालांकि इसमें मिलने वाले रिटर्न की तुलना अगर बैंक डिपॉजिट के रिटर्न से करते हैं तो फिर यह गलत होगा। बैंकों में रिटर्न फिक्स होता है, जबकि म्युचुअल फंड में यह शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन

देश में 42 म्युचुअल फंड कंपनियां

no comparison between mutual fund and bank deposit returns, says sebi chief

देश में इस वक्त 42 म्युचुअल फंड कंपनियां कार्य कर रही हैं, जिनका असेट अंडर मैनेजमेंट 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। अभी सेबी ने इन कंपनियों को अलग-अलग प्लान को एक करने के लिए कहा है। 

क्रिप्टोकरेंसी पर जल्द बनेंगे नियम
त्यागी ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी को सरकार द्वारा अवैध किए जाने के बाद सेबी जल्द ही इस पर नए नियम बनाने जा रहा है। बजट पेश होने के अगले दिन ही सेबी ने डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स को जल्द ही मीटिंग करने के लिए कहा था। हम चाहते हैं कि सबसे पहले इस पर एक पॉलिसी बने और कौन इसके लिए रेग्यूलेटर बनेगा, इस पर फैसला हो। 

सरकार ने बना रखी है कमेटी
वर्चुअल करेंसी पर सरकार ने एक कमेटी बना रखी है जो इसके हर पहलू पर नजर रख रही है। कमेटी जो भी अपनी फाइनल रिपोर्ट देगी, उसके बाद ही सरकार अपनी क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च करने पर फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed