फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nita Ambani launched Har Circle Hindi app on International Womens Day know here how it will benefit

नीता अंबानी की पहल: महिला दिवस पर लॉन्च किया 'हर-सर्कल' हिंदी एप, यहां जानें कैसे पहुंचाएगा लाभ

Tue, 08 Mar 2022 04:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

Nita Ambani Launched Har-Circle Hindi App: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मंगलवार को  'हर-सर्कल' हिंदी एप को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर-सर्कल ने डिजिटल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए हजारों महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। एक वर्ष पूर्व अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म ने पहले ही वर्ष में 4 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। 

विज्ञापन
Nita Ambani launched Har Circle Hindi app on International Womens Day know here how it will benefit
नीता अंबानी ने लॉन्च किया हर-सर्कल हिंदी एप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 'हर-सर्कल' हिंदी एप को लॉन्च किया। यह महिलाओं के लिए एक खास प्लटफॉर्म है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है। एक वर्ष पूर्व अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म ने पहले ही वर्ष में 4 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है। 

विज्ञापन


महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय
गौरतलब है कि भारत में महिलाओं के बीच यह तेजी से बढ़ता डिजिटल प्लेटफॉर्म है। 'हर-सर्कल' हिंदी एप के लॉन्च के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र और भाषा की महिलाओं के लिए यह एक उभरता हुआ प्लेटफॉर्म है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारी पहुंच इसी प्रकार से बढ़ती रहे। यही वजह कि अधिक से अधिक महिलाओं तक उनकी भाषा में पहुंचने के लिए, इस एप को हिंदी में लॉन्च कर रहे हैं। नीता अंबानी ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हिंदी एप को भी उतना ही प्यार हासिल होगा, जितना अब तक अंग्रेजी प्लेटफॉर्म को मिला है।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर दिलाने में मदद  
नीता अंबानी ने अपने बयान में कहा हर-सर्कल ने डिजिटल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए हजारों महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। इस पर पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट, फ़ूड स्टाइलिस्ट, फिटनेस ट्रेनर, डॉग ट्रेनर, रेडियो जॉकी जैसे करियर के बारे में बेहतरीन जानकारियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क को करीब 30,000 पंजीकृत उद्यमियों ने समर्थन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को मिल रही चिकित्सीय सेवा
'हर-सर्कल' हिंदी के लॉन्च के मौक पर जारी किए गए बयान के मुताबिक, यह महिलाओं से संबंधित सामग्री प्रदान करने के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। नेटवर्क के जरिए महिलाओं को चिकित्सीय सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। इसके तहत महिलाएं सर एचएन रिलायंस अस्पताल के चिकित्सा और विशेषज्ञों के नेटवर्क पर मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, त्वचा की देखभाल, स्त्री रोग संबंधी परामर्श ले सकती हैं। फिटनेस और पोषण, प्रजनन क्षमता, गर्भावस्था के साथ-साथ वित्तिय जरूरतों के लिए पर्सनलाइज्ड ट्रैकर्स का 1.50 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त इस्तेमाल किया है। 


सवाल पूछने के लिए स्वतंत्रता
एप का सोशल नेटवर्किंग हिस्सा केवल महिलाओं के लिए है, जिससे कि वे बिना किसी हिचकिचाहट या संकोच के साथियों अथवा विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकें। विशेषज्ञों से किसी भी तरह के निजी सवाल पूछने और उनके जवाब पाने के लिए हर-सर्कल में महिलाओं के लिए एक गोपनीय चैट रूम की भी व्यवस्था है। इसमें रिलायंस के हेल्थ, वेलनेस, एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, फाइनेंस और लीडरशिप के विशेषज्ञ सवालों के जवाब देते हैं। यही नहीं इस मंच के सहारे बहुत से डिजिटल पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed