{"_id":"64505a6223eac7acde042174","slug":"nirmala-sitharaman-south-korea-visit-asian-development-bank-annual-meeting-latest-news-updates-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea : सियोल में प्रवासी भारतीयों से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण, विकास में शामिल होने का दिया न्योता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
South Korea : सियोल में प्रवासी भारतीयों से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण, विकास में शामिल होने का दिया न्योता
Wed, 03 May 2023 05:28 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंचियोन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंचियोन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 03 May 2023 05:28 AM IST
सार
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने जिस तरह से महामारी को संभाला है और आर्थिक पुनरुद्धार को आगे बढ़ाया है, उसके कारण भी दुनिया के देशों की नजर है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को विकास में शामिल होने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि का इंजन बनना और दुनिया के सामने उत्पन्न चुनौतियों के समाधान में मदद करना जरूरी है। सियोल में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जी-20 की अध्यक्षता उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण चरण में आई है। भारत ने अध्यक्षता इंडोनेशिया से ग्रहण की और वर्ष के अंत में इसे ब्राजील को सौंप देगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने जिस तरह से महामारी को संभाला है और आर्थिक पुनरुद्धार को आगे बढ़ाया है, उसके कारण भी दुनिया के देशों की नजर है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को विकास में शामिल होने का न्योता भी दिया। सीतारमण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए सियोल में हैं।
विज्ञापन
वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज सुनी जाए...
वित्त मंत्री ने कहा कि जी-20 तिकड़ी– इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील, सभी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वैश्विक दक्षिण देशों की आवाज सुनी जाए।
विज्ञापन
सैमसंग के साथ भी चर्चा...
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वैश्विक मुख्य वित्त अधिकारी हार्क क्यू पार्क ने वित्त मंत्री से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा है, दोनों के बीच भारत में नई प्रौद्योगिकी में भविष्य के निवेश पर चर्चा हुई।
दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान वह एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 56वीं वार्षिक आम बैठक में भाग लेंगी। साथ ही निवेशकों को संबोधित करेंगी और गवर्नर्स बिजनेस की वार्षिक बैठक में भी भाग लेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण अपनी यात्रा के दौरान वैश्विक अर्थशास्त्रियों, एडीबी सदस्य देशों के गवर्नरों या वित्त मंत्रियों के साथ बातचीत और द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।