फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman says Government seeks to engage itself with businesses industries

उद्योगों व कारोबारों के साथ लगातार जुड़े रहना चाहती है सरकार: निर्मला सीतारमण

Sun, 09 Feb 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 09 Feb 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says Government seeks to engage itself with businesses industries
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार उद्योगों और कारोबारों के साथ लगातार जुड़े रहना चाहती है। सरकार उद्योगों और कारोबारों के लिए करों के भुगतान को सरल बनाने के लिए उनकी सहायता करेगी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि, 'सरकार उद्यमियों औ व्यवसायियों से निरंतर संवाद रखना चाहती है और यह संदेश स्पष्ट दिख रहा है।' आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में कर मामलों में अपील करने और कर भुगतान की प्रक्रिया में अधिकारियों और करदाताओं के एक-दूसरे के सामने उपस्थित होने की अनिवार्यता समाप्त करने जैसे कदमों को शामिल किया है। आगे उन्होंने कहा कि यह केवल नई प्रौद्योगिकी से संभव हो सकता है। 

विज्ञापन

बेकार कानून हटाने में लगे कई साल

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार को पिछले कई साल बेकार कानूनों को हटाने में लगे हैं। इससे सरकार द्वारा एक फरवरी 2020 को पेश किए गए बजट में वादों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों के मंत्रियों को उठाना चाहिए कदम 

आगे माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर की दरें कम करने की पहल शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्र की नहीं है। इसके लिए राज्यों के मंत्रियों को कदम उठाने चाहिए। 

एटीएम की कमी पर दिया ये बयान

चाय बोर्ड के चेयरमैन पीके बेजबरुआ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम के चाय उत्पादक क्षेत्रों में एटीएम की कमी का मामला उठाया गया था, जिसपर उन्होंने कहा कि, 'बिना नकदी के मेहनताने के भुगतान से समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि वे इस बात से अवगत हैं कि चाय उत्पादक क्षेत्रों में एटीएम कम हैं। इसलिए सरकार इन इलाकों में एटीएम लगाने के लिए तैयार है।' 

वित्त सचिव राजीव कुमार ने कही ये बात

इसके साथ ही वित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा कि व्यावसायिक कर्ज वितरण में तेजी लाने की जरूरत है। बता दें कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने कारोबार की वास्तविक असफलता और धोखाधड़ी के बीच फर्क करने के लिए एक समिति का गठन भी किया है। 

उद्योगपतियों ने की सराहना

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए बजट 2020 में जो कदम उठाए, उनकी उद्योगपतियों ने सराहना की। इस संदर्भ में इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि, 'हमारी चर्चा बुनियादी संरचना पर खर्च बढ़ाने, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का विनिवेश करने, कृषि क्षेत्र के लिए उपायों पर केंद्रित रही।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed