फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman says ADB must increase amount of debt for job creation and reduce poverty in India

गरीबी कम करने व रोजगार सृजन के लिए कर्ज की मात्रा बढ़ाए ADB: निर्मला सीतारमण

Sat, 19 Sep 2020 10:12 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 19 Sep 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says ADB must increase amount of debt for job creation and reduce poverty in India
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से गरीबी में कमी लाने और रोजगार सृजन के इरादे से कर्ज और निजी क्षेत्र की गतिविधियां बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान में सहायता को लेकर एडीबी की सराहना भी की। 

विज्ञापन


एडीबी को बढ़ानी चाहिए कर्ज की मात्रा
शुक्रवार को एडीबी के संचालन बोर्ड की 53वीं सालाना बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए सीमारमण ने संस्थान को भारत में दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) सचिवालय और निजी क्षेत्र में अधिक प्रतिबद्धता के साथ परिचालन गतिविधियों के लिए मुंबई में निजी क्षेत्र परिचालन शाखा कार्यालय स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया। वैश्विक स्तर पर विकास की जरूरत और गरीबी के समाधान के दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि एडीबी को कर्ज की मात्रा और आकार बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही रोजगार सृजन समेत विकास को गति देने के लिए निजी क्षेत्र की गतिविधियां बढ़ाना समय की जरूरत है। सीतारमण ने कहा कि भारत में संप्रभु परिचालन से प्रति वर्ष लगभग चार अरब डॉलर प्राप्त करने की क्षमता है और निजी क्षेत्र वित्त पोषण व्यवस्था से सालाना लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर लेने की क्षमता है। वित्त मंत्री ने कहा कि एडीबी की भारत में गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसी अनुसार मध्यम और उच्च प्रबंधन और कर्मचारियों के स्तर पर भारतीय नागरिकों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भारतीय चुनौतियों के दृष्टिकोण को बेहतर तरीके से रखने में मदद मिलेगी। सीमारमण ने सुझाव दिया कि एडीबी को कर्ज पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच 'रणनीति 2030' के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूंजी आधार सुदृढ़ करने की दिशा में काम करने जरूरत है। 

वित्त मंत्री ने की एडीबी की सराहना
वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजी आधार मजबूत करने के लिए प्रबंधन विकसित सदस्य देशों और अन्य संभावित दानदाताओं को इसके लिए योगदान देने के लिए प्रेरित कर सकता है। सीमारमण ने कोविड-19 के खिलाफ अभियान में समय पर मूल्यवान समर्थन देने को लेकर एडीबी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कर्ज से भारत सरकार को स्वास्थ्य संबंधी ढांचागत सुविधा को सुदृढ़ करने और अन्य सामाजिक उपायों के लिए सार्वजनिक व्यय बढ़ाने के लिए जरूरी समर्थन मिला। 


उल्लेखनीय है कि एडीबी ने चक्रीय समस्या से निपटने की सुविधा के जरिए 1.5 अरब डॉलर और एशिया प्रशांत आपदा राहत कोष से 30 लाख डॉलर की सहायता उपलब्ध कराई। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed