फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman meets Chinese counterpart, discusses global debt vulnerabilities

G20: निर्मला सीतारमण ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात, वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों पर हुई चर्चा

Tue, 18 Jul 2023 01:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Jul 2023 01:36 PM IST
सार

दोनों मंत्रियों ने जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान अर्थव्यवस्थाओं, मुद्रास्फीति, व्यापार की स्थिति पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman meets Chinese counterpart, discusses global debt vulnerabilities
निर्मला सीतारमण ने चीनी समकक्ष से की मुलाकात - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष लियू कुन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत वित्तीय प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने और वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन

सेंट्रल बैंक गवर्नर्स बैठक का बने हिस्सा
बता दें, दोनों मंत्रियों ने चल रही जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक में भाग लिया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं, मुद्रास्फीति, व्यापार की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए एक अच्छे कारोबारी माहौल के महत्व को भी तराशा।

विज्ञापन

बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने पर चर्चा
बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत कई मुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक ऋण की कमजोरियों और वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लियू ने जी 20 समूह के काम को सराहा
एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्रालय ने कहा कि मंत्री लियू ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के लिए जी 20 समूह के काम को सराहा और कहा कि अब तक बहुत सारे परिणाम हासिल हुए हैं। वहीं, मंत्रालय ने यह भी बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जी 20 की अध्यक्षता के तहत सतत वित्त वर्किंग ग्रुप के सह-अध्यक्ष के रूप में चीन के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed