नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन से निवेशकों के रुख पर प्रभाव नहीं: निर्मला सीतारमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून ( CAA ) के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन और दिल्ली में हुई हिंसा से निवेशकों के रुख पर फर्क नहीं पड़ा है। देशी और विदेशी निवेशक अभी भी भारत में निवेश को लेकर उत्साहित हैं।
Finance Minister Nirmala Sitharaman: On Coronavirus, I have had a meeting with about 23 industries, they did not express any anxieties about raw material supplies or exports being disturbed. pic.twitter.com/QHZwPkwjDT
— ANI (@ANI) February 27, 2020
गुवाहाटी में दिया बयान
इस संदर्भ में गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब की अपनी हालिया यात्रा में वह जिन निवेशकों से मिलीं, उन्होंने देश में और अधिक निवेश करने की इच्छा जताई है।
निवेशकों की भावनाओं को नहीं पड़ा फर्क
दिल्ली हिंसा और सीएए के विरोध के बारे में पूछे जाने पर सीतारमण ने कहा कि विदेशी निवेशकों की भावनाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। कोरोनोवायरस का उद्योग और अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि अब ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगले दो माह में स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो कच्चे माल की कमी हो सकती है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम इस मुद्दे पर ध्यान देने और उद्योग की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो चुकी है। कई क्षेत्रों में अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इन्होंने सुबह-सुबह कई इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया। वहीं दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर आज भी सील हैं।
FM Nirmala Sitharaman: However, some of them felt that if after 2 months if the situation does not improve regarding containing the virus they may start having some problems of raw material availability. We are trying to see how we can help them out. pic.twitter.com/qrlUKHhoq1
— ANI (@ANI) February 27, 2020