फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NGOs seek listing in SC of PIL for court-monitored SIT probe into electoral bonds scheme

Pakistan: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस समेत सभी सरकारी उद्यमों का होगा निजीकरण, शहबाज शरीफ ने की घोषणा

Tue, 14 May 2024 05:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 May 2024 05:16 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के पीएम ने एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से स्वामित्व वाली कंपनियों के अलावा, अन्य सभी उद्यमों (लाभदायक या घाटे में चलने वाले) का निजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
NGOs seek listing in SC of PIL for court-monitored SIT probe into electoral bonds scheme
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को घोषणा की है कि घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस सहित सभी सरकारी उद्यमों का निजीकरण किया जाएगा। रणनीतिक उद्यमों को छोड़कर राज्य संचालित उद्यमों के निजीकरण की घोषणा पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक नई दीर्घकालिक विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के लिए बातचीत शुरू करने के एक दिन बाद की गई है।

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, शरीफ ने घाटे में चल रहे सरकारी उपक्रमों (एसओई) के निजीकरण की प्रक्रिया पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की। 
विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से स्वामित्व वाली कंपनियों के अलावा, अन्य सभी उद्यमों (लाभदायक या घाटे में चलने वाले) का निजीकरण किया जाएगा। शरीफ ने जोर देकर कहा कि सरकार का काम कारोबार करना नहीं बल्कि कारोबार और निवेश के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए, उन्होंने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निजीकरण की प्रक्रिया को टेलीविजन पर प्रसारित करने का आदेश दिया, जिसमें बोली और अन्य महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीआईए का निजीकरण अपने अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed