फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   new rules from 1st May 2025 from railway ticket to atm cash withdrawal money rules change from today

Rules Change: ट्रेन टिकट से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...आज से लागू होंगे ये बदलाव, जेब पर पड़ सकता है असर

Thu, 01 May 2025 04:29 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 01 May 2025 04:29 AM IST
सार

हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। आज मई माह की पहली तारीख से भी ऐसे ही कई नियमों में हुआ बदलाव लागू होगा। इनमें एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाले चार्ज से लेकर रेलवे के वेटिंग टिकट तक कई नियम शामिल हैं, जिनमें बदलाव हुए हैं। आइये जानते हैं ऐसे नियमों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे...

विज्ञापन
new rules from 1st May 2025 from railway ticket to atm cash withdrawal money rules change from today
New Rules - फोटो : Istock
loader

विस्तार

एक मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है।  

विज्ञापन

 

एटीएम से पैसे निकालने  पर लगेगा ज्यादा शुल्क
मेट्रो शहरों में हर महीने 3 बार मुफ्त में एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार लेनदेन कर सकेंगे। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में वेटिंग टिकट केवल सामान्य कोच में ही मान्य
रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

विज्ञापन

43 से घट 28 रह जाएंगे आरआरबी
देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को विलय करने का निर्णय लिया गया है। अब 43 से घटकर 28 आरआरबी रह जाएंगे। एक राज्य एक आरआरबी को एक मई से लागू करने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर देश में बिका करीब 20 टन सोना, मुंबई में ही की गई 2350 करोड़ रुपये की खरीदारी

एफडी पर घटने लगीं ब्याज दरें
रेपो रेट में आरबीआई के 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- Bank Holidays May 2025: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की सूची

12 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई ने मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग अवसर पर बंद रहेंगे। इनमें बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्व शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की अवश्य जांच कर लें।

अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाईं 
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed