फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nepal faces shortage after India slaps 40 per cent tax on onion exports: Report

Onion Price in Nepal: भारत की ओर से 40% निर्यात कर लगाने से नेपाल में प्याज की किल्लत, पड़ोसी देश हुआ परेशान

Wed, 23 Aug 2023 09:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Aug 2023 09:06 PM IST
सार

Onion Price Rise in Nepal: प्याज के निर्यात पर भारत की ओर से लगाए गए नए शुल्क ने नेपाल को बुरी तरह प्रभावित किया है। कृषि उत्पादों के लिए हिमालयी देश के सबसे बड़े थोक बाजार कालीमाटी फल और सब्जी मंडी के कई व्यापारियों ने प्याज की अचानक कमी की सूचना दी है।

विज्ञापन
Nepal faces shortage after India slaps 40 per cent tax on onion exports: Report
प्याज - फोटो : iStock

विस्तार

भारत की ओर से प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात कर लगाए जाने के कुछ दिन बाद पड़ोसी देश नेपाल में प्याज की किल्लतों से जुड़ी खबरें आ रहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल को प्याज की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


भारत ने पिछले सप्ताह विदेशी बिक्री को सीमित करने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया था। 'काठमांडू पोस्ट' अखबार की खबर के अनुसार त्योहारी सीजन से पहले कीमतों में वृद्धि की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


प्याज के निर्यात पर भारत की ओर से लगाए गए नए शुल्क ने नेपाल को बुरी तरह प्रभावित किया है। कृषि उत्पादों के लिए हिमालयी देश के सबसे बड़े थोक बाजार कालीमाटी फल और सब्जी मंडी के कई व्यापारियों ने प्याज की अचानक कमी की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स में देश के सबसे बड़े उपज बाजार के सूचना अधिकारी बिनय श्रेष्ठ के हवाले से कहा गया है कि नेपाली बाजारों में अब प्याज की भारी कमी है। रिपोर्ट में रविवार से प्याज की कोई खेप नहीं दी गई है और बचे हुए स्टॉक सोमवार तक बिक गए थे।

श्रेष्ठ ने कहा कि दो सप्ताह पहले प्याज की कीमत 54 रुपये प्रति किलोग्राम थी लेकिन अब काठमांडू घाटी में प्याज की खुदरा कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। चूंकि नेपाल अपनी लगभग सभी प्याज आवश्यकताओं का आयात भारत से करता है, इसलिए नए निर्यात शुल्क ने घरेलू बाजार में प्याज की कमी पैदा कर दी है। व्यापारियों ने कहा कि प्याज की कमी नेपाल के त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ मेल खाती है जब प्याज की खपत में बड़ा इजाफा होता है। 

त्योहार का मौसम में अंतहीन दावतों का दौर चलता है और ऐसे में प्याज मसालेदार स्थानीय भोजन तैयार करने करने के लिए अपरिहार्य है। श्रेष्ठ ने कहा, "कीमत अभी और बढ़ सकती है। हम यह नहीं कह सकते कि यह कितना बढ़ेगी।"


उन्होंने कहा, "सप्ताहांत के दौरान भारत में शनिवार और रविवार को प्याज की कोई डिलीवरी नहीं हुई। भारत से प्याज की जो नई खेपों की खेप आएगी वह 40 प्रतितशत अधिक निर्यात शुल्क के साथ आएगी। आलू-प्याज आयात-निर्यात व थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन बनिया ने कहा कि नया भारतीय कर लागू होने के बाद कालीमाटी मंडी में सोमवार को प्याज का थोक भाव 78 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed