फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Need to focus on infra, investment, innovation, inclusivity for sustainable growth: Nirmala Sitharaman

ADB: दक्षिण कोरिया में बोलीं निर्मला सीतारमण- सतत विकास के लिए चार 'आई' पर फोकस करना जरूरी, जानें क्या हैं ये

Wed, 03 May 2023 06:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 06:07 PM IST
सार

ADB: सीतारमण ने इनोवेशन यानी नवाचार का जिक्र करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप्स के नवाचार युक्त समाधानों की जरूरत है। वित्तमंत्री ने कहा कि समाज में मतभेद हो सकते हैं पर विकास की यात्रा में इसके सभी वर्गों को भागीदार बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Need to focus on infra, investment, innovation, inclusivity for sustainable growth: Nirmala Sitharaman
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

इंचियोन दक्षिण कोरिया के दौरे पर पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि लंबी अवधि में सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें चार 'I' फोकस करने की जरूरत हैं। ये चार 'I' हैं- Infrastructure (बुनियादी ढांचा), Investment (निवेश), Innovation (नवाचार) और Inclusivity (समावेशिता)। वित्त मंत्री ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था ने बीते कुछ वर्षों में कई परेशानियों और उथल-पुथल का सामना किया है।

विज्ञापन

निवेश और नवाचार बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी

दुनिया के अलग-अलग देशों ने सरकारी कर्ज में इजाफा कर समाज के कमजोर वर्ग की रक्षा के लिए प्रयास किए हैं। एशियाई डेवलपमेंट बैंक की सेमिनार में बोलते हुए सीतारमण ने जोर दिया कि निवेश और नवाचार को बढ़ाने लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। चार आई के महत्व के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश जरूरी है, क्योंकि इससे नए रोजगार का सृजन होता है।

विज्ञापन

विकास की यात्रा में समाज के सभी वर्गों को भागीदार बनाया जाना चाहिए

सीतारमण ने इनोवेशन यानी नवाचार का जिक्र करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप्स के नवाचार युक्त समाधानों की जरूरत है। वित्तमंत्री ने कहा कि चौथा आई है इन्क्लुसिविटी यानी समावेशिता। समाज में मतभेद हो सकते हैं पर विकास की यात्रा में समाज के सभी वर्गों को भागीदार बनाया जाना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री बोलीं- विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए चार 'आई' जरूरी

उन्होंने कहा, 'इसलिए लंबी अवधि के लक्ष्य हासिल करने के लिए 4आई जरूरी है। इसमें सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र का निवेश ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र की भागीदारी भी जरूरी है। भारत ने पिछले तीन-चार साल में बुनियादी ढांचे के विकास पर खरबों रुपये खर्च किए हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि श्रम प्रधान उद्योगों पर ध्यान देने और कौशल विकास प्रदान करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed