फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NDTV founders Prannoy Roy and Radhika Roy say they will sell most of their shares to Adani Group

NDTV-Adani Deal: प्रणय रॉय व राधिका रॉय बोले- चैनल में अपने अधिकांश शेयर अदाणी समूह को बेच देंगे

Fri, 23 Dec 2022 08:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 23 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

NDTV-Adani Deal: अदाणी समूह की खुली पेशकश के बाद एनडीटीवी ग्रुप में अब कंपनी की हिस्सेदारी 37% हो गई है। जो मीडिया कंपनी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास मौजूद 32% से अधिक है।

विज्ञापन
NDTV founders Prannoy Roy and Radhika Roy say they will sell most of their shares to Adani Group
NDTV

विस्तार

एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने कहा है कि वे प्रसारण चैनल में अपने अधिकांश शेयर अदाणी समूह को बेच देंगे। बता दें कि इस साल अगस्त में, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) को खरीदा, जिसने 2009 और 2010 में एनडीटीवी के बिजनेस प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इस कंपनी के प्रमोटर्स राधिका रॉय और प्रणय रॉय थे। आरआरपीआर होल्डिंग के मालिक अदाणी ग्रुप ने इस तरह एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। 113.75 करोड़ रुपये में वीसीपीएल के अधिग्रहण के बाद, अदाणी समूह ने एनडीटीवी में अन्य 26% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक खुली पेशकश की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

# एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की अब है 37% हिस्सेदारी
 

अदाणी समूह की खुली पेशकश के बाद एनडीटीवी ग्रुप में अब कंपनी की हिस्सेदारी 37% हो गई है। जो मीडिया कंपनी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास मौजूद 32% से अधिक है। एनडीटीवी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ अदाणी समूह को एनडीटीवी के बोर्ड से मौजूदा निदेशकों को हटाने या मीडिया कंपनी में नए निदेशकों की नियुक्ति का प्रस्ताव देने का अधिकार भी मिल गया है। ये प्रस्ताव सामान्य प्रस्तावों के अंतर्गत आते हैं और इसके लिए अधिकांश शेयरधारकों के अनुमोदन की आवश्यकता होती है। प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय दोनों एनडीटीवी के सहसंस्थापक हैं जिसकी स्थापना उन्होंने वर्ष 1988 में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed