फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NCLT gives approval to Sapphire Media Limited to acquire 58 radio stations of Big FM 92.7

NCLT: सफायर मीडिया करेगा FM 92.7 के 58 स्टेशनों का अधिग्रहण, एनसीएलएटी ने रेडियो मिर्ची को दिया झटका

Mon, 23 Dec 2024 09:52 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 23 Dec 2024 09:52 PM IST
सार

92.7 बिग एफएम अपने 58 स्टेशनों के जरिये 1,200 से अधिक कस्बों और 50,000 से अधिक गांवों तक पहुंच रखता है।अब देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क होने के नाते यह अब सफायर मीडिया की अखिल भारतीय उपस्थिति को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
NCLT gives approval to Sapphire Media Limited to acquire 58 radio stations of Big FM 92.7
एनसीएलटी - फोटो : nclt.gov.in

विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण की प्रधान पीठ ने सोमवार को एनसीएलएटी के फैसले के खिलाफ रेडियो मिर्ची, ऑरेंज एफएम और अन्य द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब सफायर मीडिया को रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के स्वामित्व वाले बिग FM 92.7 के 58 रेडियो स्टेशन के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही सफायर मीडिया की समाधान योजना को भी मंजूरी दी। 

विज्ञापन


इसमें एनसीएलएटी की प्रधान पीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण और (तकनीकी) सदस्य बरुण मित्रा शामिल थे। एनसीएलएटी ने अपने आदेश में कहा कि 'हमें उपरोक्त अपीलों में एनसीएलटी के दिनांक 06.05.2024 के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं मिला। इसके परिणामस्वरूप, सभी अपीलें खारिज की जाती हैं। इससे पहले एनसीएलटी सदस्य मधु सिन्हा और न्यायिक सदस्य रीता कोहली वाली एनसीएलटी बेंच ने 6 मई 2024 के अपने आदेश में सफायर मीडिया लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


बाद में एनसीएलटी मुंबई में सफायर मीडिया लिमिटेड की समाधान योजना की मंजूरी के लिए एक आवेदन दायर किया। 

बता दें कि 92.7 बिग एफएम अपने 58 स्टेशनों के जरिये 1,200 से अधिक कस्बों और 50,000 से अधिक गांवों तक पहुंच रखता है। अब देश का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क होने के नाते यह अब सफायर मीडिया की अखिल भारतीय उपस्थिति को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफायर मीडिया लिमिटेड का संचालन आदित्य वशिष्ठ और कैथल स्थित कारोबारी साहिल मंगला की ओर से किया जाता है। सफायर मीडिया इंडिया डेली नाम से एक राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैलन और देश के बड़े आउटडोर विज्ञापन कंपनी का संचालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed