फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NCCF sells 560 tons tomatoes in last 15 days at subsidised rate in Delhi UP Rajasthan Know All About it

Tomato Price: NCCF ने 15 दिन में दिल्ली-UP, राजस्थान में 560 टन टमाटर बेचे; 70 रुपये/किलो की दर से बिक्री जारी

Sun, 30 Jul 2023 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 04:40 PM IST
सार

टमाटर की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर बेच रहा है। इसके अलावा NAFED बिहार और अन्य राज्यों में रसोई के प्रमुख खाद्य पदार्थों को रियायती दामों पर लोगों तक पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
NCCF sells 560 tons tomatoes in last 15 days at subsidised rate in Delhi UP Rajasthan Know All About it
Tomato Price - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आसमान छूती कीमतों के बीच राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) लोगों को रियायती दरों पर टमाटर उपलब्ध रहा है। इस बीच  एनसीसीएफने रविवार को बताया कि पिछले 15 दिनों में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रियायती दर पर 560 टन टमाटर बेचे गए हैं। रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री अब भी जारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुदरा कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इसकी वजह प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रहा एनसीसीएफ
दरअसल, एनसीसीएफ ने 14 जुलाई को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। इसके बाद टमाटर की कीमत घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई थी। पिछले एक हफ्ते से एनसीसीएफ तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए लिया फैसला
टमाटर की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर बेच रहा है। इसके अलावा NAFED बिहार और अन्य राज्यों में रसोई के प्रमुख खाद्य पदार्थों को रियायती दामों पर लोगों तक पहुंचा रहा है। एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि हमने 28 जुलाई तक दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग 560 टन टमाटर बेचे हैं। तीनों राज्यों में बिक्री जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे की जा रही बिक्री
एनसीसीएफ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मोबाइल वैन, केंद्रीय भंडार के चुनिंदा खुदरा दुकानों और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए लोगों तक टमाटर पहुंचा रहा है। अन्य दो राज्यों में इसे मोबाइल वैन के जरिए बेचा जा रहा है। ओएनडीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से टमाटर की बिक्री पर जोसेफ चंद्रा ने कहा कि इसे हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में लॉन्च किया गया था। इसका फीडबैक भी अच्छा रहा। हमने शुरुआती तीन दिन में 2,000 पैकेट बेचे हैं।

ऐसे ऑनलाइन करें ऑर्डर
लोगों को घर बैठे टमाटर उपलब्ध कराने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ साझेदारी की गई थी। 31 दिसंबर 2021 को ओएनडीसी की स्थापना की गई थी। जिसका मकसद खरीदार और विक्रेता को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिल सके। उपभोक्ता रोजाना सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अपना ऑर्डर दे सकते हैं और डिलीवरी अगले दिन की जाएगी। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता सिर्फ दो किलोग्राम टमाटर ही ऑर्डर कर सकता है।

यहां से मंगाया जा रहा टमाटर
उन्होंने बताया कि हम टमाटर की ऑनलाइन बिक्री का विस्तार करने जा रहे हैं, ताकि लोगों को और राहत दी जा सके। पिछले तीन दिनों का परीक्षण सफल रहा। वर्तमान में एनसीसीएफ प्रमुख उत्पादक राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से टमाटर मंगा रहा है। 


दिल्ली में 167 तो मुंबई में 155 रुपये/किलो में मिल रहा टमाटर
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 29 जुलाई तक 123.49 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यह अधिकतम दर 193 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम दर 29 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 29 जुलाई को टमाटर दिल्ली में 167 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 155 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 133 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed