फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Navratri Special Train: IRCTC announced a special train from September 30 for the journey of Vaishno Devi

Navratri Special Train: वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 30 सितंबर से स्पेशल ट्रेन, आईआरसीटीसी ने की घोषणा

Wed, 14 Sep 2022 03:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Navratri Special Train: IRCTC announced a special train from September 30 for the journey of Vaishno Devi
आईआरसीटीसी टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आईआरसीटीसी ने 30 सितंबर से हाल में लॉन्च किए गए भारत गौरव रेक के साथ कटरा की माता वैष्णो देवी के लिए 'नवरात्रि स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' शुरू करने की घोषणा की है। जून 2022 में आईआरसीटीसी लिमिटेड की ओर से संचालित रामायण सर्किट की सफलता को देखते हुए इस बार त्योहारों के मौके पर आईआरसीटीसी ने एक नए क्षेत्र की यात्रा की घोषणा की है। विशेष पर्यटक ट्रेन 30 सितंबर 2022 को कटरा के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।

विज्ञापन


चार रात और पांच दिनों की होगी यह यात्रा
आईआरसीटीसी की ओर से बताया गया है कि चार रात और पांच दिनों की यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी, जिसमें 11 समर्पित 3 टीयर एसी कोच होंगे। एक बार में इसकी क्षमता छह सौ यात्रियों की होगी। 
विज्ञापन


इन शहरों के श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ 
वैष्णाे देवी की यात्रा के इच्छुक गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, सरहिंद और लुधियाना शहरों से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे और टूर पैकेज का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि नवरात्र के दौरान हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर जाते हैं। इस अवधि में ट्रेनों में कन्फर्म टिकटों की उपलब्धता हमेशा एक चुनौती की तरह होती है। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईआरसीटीसी की ओर से इस स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed