फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Navi Mumbai becomes the first choice of corporates, demand for office space increased by 40 percent in 2024

Report: कॉरपोरेट्स की पहली पसंद बना नवी मुंबई, ऑफिस स्पेस की मांग 2024 में 40 फीसदी बढ़ी

Wed, 16 Jul 2025 02:33 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 16 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

सीआरई मैट्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार नवी मुंबई में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मांग 2024 में 40 प्रतिशत बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट हो गई। इस कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों में नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा लगभग 8 लाख वर्ग फुट से अधिक हो गया। नवी मुंबई में वैश्विक और घरेलू कॉरपोरेट्स की ओर से ग्रेड ए कार्यालय स्थान की भारी मांग है।

विज्ञापन
Navi Mumbai becomes the first choice of corporates, demand for office space increased by 40 percent in 2024
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

नवी मुंबई में प्रीमियम कार्यालय स्थलों की मांग 2024 में 40 प्रतिशत बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट हो गई। इससे किफायती किराए पर लीजिंग गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ICRA: बेहतर मानसून से भारत का चीनी उत्पादन 15% बढ़ेगा, इथेनॉल मूल्य नहीं बढ़ा तो मुनाफा रहेगा सीमित
विज्ञापन


मुंबई का औसत किराया लगभग 65 रुपये प्रति वर्ग फीट
सीआरई मैट्रिक्स के सह-संस्थापक अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा कि नवी मुंबई प्रमुख 7 से 8 शहरों में सबसे किफायती कार्यालय बाजारों में से एक है। इसका औसत किराया लगभग 65 रुपये प्रति वर्ग फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छह महीनों में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा 8 लाख वर्ग फुट से अधिक हुआ
उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के माइक्रो-मार्केट्स में मांग लगातार बढ़ रही है। इस कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीनों में नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा लगभग 8 लाख वर्ग फुट से अधिक हो गया। नवी मुंबई में वैश्विक और घरेलू कॉरपोरेट्स की ओर से ग्रेड ए कार्यालय स्थान की भारी मांग है। एमएमआर के इस हिस्से में नए हवाई अड्डे सहित बुनियादी ढांचे के विकास के कारण मांग में और वृद्धि होगी।

इन कंपनियों के पास है ऑफिस स्पेस पोर्टफोलियो
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, के रहेजा ग्रुप प्रायोजित- माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी, एलएंडटी रियल्टी और हीरानंदानी ग्रुप कुछ प्रमुख कंपनियां हैं। इनके पास नवी मुंबई क्षेत्र में ऑफिस स्पेस पोर्टफोलियो है।

2024 में सकल पट्टा बढ़कर 57.93 लाख वर्ग फुट हो गया
सीआरई मैट्रिक्स डेटा के अनुसार, नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा 2024 में बढ़कर 57.93 लाख वर्ग फुट हो गया। यह पिछले कैलेंडर वर्ष में 41.37 लाख वर्ग फुट था। इस वर्ष जनवरी-जून के दौरान सकल पट्टा 27.72 लाख वर्ग फुट रहा, जबकि नई आपूर्ति 20.07 लाख वर्ग फुट रही।


वित्त वर्ष 2026 में सकल पट्टा 60 लाख वर्ग फुट होने का अनुमान
नवी मुंबई में प्रमुख कार्यालय केंद्र हैं ऐरोली, घनसोली, वाशी, जुईनगर, बेलापुर और तुर्भे। गुप्ता ने अनुमान लगाया कि नवी मुंबई में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा चालू कैलेंडर वर्ष 2026 में 60 लाख वर्ग फुट को पार कर सकता है।

कुशमैन एंड वेकफील्ड का अनुमान
कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, शीर्ष 8 शहरों में कार्यालय स्थलों की सकल लीजिंग 2025 के दौरान 90 मिलियन वर्ग फुट को पार कर जाने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की रिकॉर्ड मांग को पार कर जाएगी। 2024 में, शीर्ष आठ शहरों में ऑफिस स्पेस का सकल पट्टा 89 मिलियन वर्ग फुट था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed