फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nationwide bandh to be organised on 28 september against flipkart walmart deal

28 सितंबर को होगा भारत बंद, व्यापारियों ने वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ लिया फैसला

Tue, 21 Aug 2018 11:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
nationwide bandh to be organised on 28 september against flipkart walmart deal

28 सितंबर को देश भर के व्यापारी पूरे देश में भारत बंद रखेंगे। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील के विरोध में अखिल भारतीय व्यापारी संघ (कैट) ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह डील खुदरा व्यापारियों को भुखमरी के कगार पर ला देगी। 

विज्ञापन


कैट के सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे खुदरा व्यापारियों की कमर टूट रही है। ऑनलाइन कंपनियां ज्यादातर ग्राहकों को काफी बड़ा डिस्काउंट देती है, जिससे उन्हें नुकसान होने पर भी डर नहीं रहता है। 
विज्ञापन


शुरू होगी रथ यात्रा

कैट ने कहा है कि वो भारत बंद के अलावा इस डील के विरोध में 15 सितंबर से पूरे देश में रथ यात्रा भी शुरू होगी। इस रथ यात्रा के समापन पर 16 दिसंबर को एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे देश के व्यापारी संगठन हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 संगठनों ने लिया हिस्सा

कैट की यह आम सभा नागपुर में आयोजति की गई थी, जिसमें देश भर के 200 व्यापारी संगठनों ने हिस्सा लिया था। व्यापारियों ने फैसला किया है कि आगामी 28 सितंबर को बंद के दौरान सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे और अपने-अपने जिलों में ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 

वॉलमार्ट ने खरीदी 77 फीसदी हिस्सेदारी

अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने रविवार को कहा था कि उसने भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ लगभग 16 अरब डॉलर का सौदा पूरा कर लिया है और अब उसके पास फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट के इस निवेश में फ्लिपकार्ट के कारोबार को रफ्तार देने को नई इक्विटी फंडिंग के लिए 2 अरब डॉलर का निवेश भी शामिल है।


इस वर्ष मई में तय किया गया यह महासौदा भारतीय खुदरा बाजार का अब तक का सबसे विशाल सौदा है, साथ ही यह वॉलमार्ट द्वारा किया गया सबसे बड़ा अधिग्रहण भी है जो कि कंपनी को अपने प्रतिस्पर्धी अमेजन से मुकाबला करने में मदद करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed