{"_id":"624bec26020a4275f733b1fa","slug":"national-maritime-day-2022-pm-narendra-modi-said-indian-maritime-sector-made-strides-in-last-8-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Maritime Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आठ वर्षों में इस क्षेत्र ने नई ऊचाइयों को छुआ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
National Maritime Day 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आठ वर्षों में इस क्षेत्र ने नई ऊचाइयों को छुआ
Tue, 05 Apr 2022 12:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:44 PM IST
सार
National Maritime Day 2022: राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर ट्विटर के माध्यम से बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ फोटोज भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि हमारे कार्यकाल में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। इसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने भारत के आर्थिक विकास की दिशा में समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में इस क्षेत्र ने नई ऊचाइयों को छुआ है और अच्छी-खासी प्रगति की है। गौरतलब है कि हर साल पांच अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
ट्विटर के माध्यम से दी बधाई
ट्विटर के माध्यम से बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ फोटोज भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि हमारे कार्यकाल में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। इसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जबकि हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं, तो हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है। यहां बता दें कि राष्ट्रीय समुद्री दिवस पहली बार पांच अप्रैल 1964 को मनाया गया था। तब से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन उस महत्वपूर्ण भूमिका के उत्सव के लिए समर्पित है, जो समुद्री उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए निभाता है।
विज्ञापन