फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NACE Survey: Job market challenging for 2026 graduates in US, engineering lags behind

एनएसीई सर्वे:अमेरिका में 2026 बैच के स्नातकों के लिए नौकरी का बाजार चुनौतीपूर्ण, इंजीनियरिंग पीछे

Thu, 19 Feb 2026 04:52 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: लव गौर Updated Thu, 19 Feb 2026 04:52 AM IST
सार

NACE Survey:  एनएसीई सर्वे के मुताबिक अमेरिका में 2026 बैच के स्नातकों के लिए नौकरी का बाजार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, जिसमें इंजीनियरिंग काफी पीछे है। 

विज्ञापन
NACE Survey: Job market challenging for 2026 graduates in US, engineering lags behind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका में 2026 बैच के कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी बाजार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन इसके बीच फाइनेंस डिग्री ने नियोक्ताओं की पहली पसंद बनकर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस को भी पीछे छोड़ दिया है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेज एंड एम्प्लॉयर्स (एनएसीई) के विंटर 2026 सैलरी सर्वे के मुताबिक, 61.3 प्रतिशत कंपनियां फाइनेंस ग्रेजुएट्स को हायर करने की योजना बना रही हैं, जो किसी भी बैचलर डिग्री में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


एनएसीई ने यह सर्वे 8 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अपने 150 सदस्य संगठनों के बीच किया। रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंस के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर है, जहां 61.3 प्रतिशत नियोक्ता भर्ती की योजना बना रहे हैं। तीसरे नंबर पर कंप्यूटर साइंस है, जिसे 60 प्रतिशत कंपनियों ने डिमांड में बताया। इसके बाद अकाउंटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- मैनेजमेंट दोनों को 58.7 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 51.3 प्रतिशत, इंफॉर्मेशन साइंसेज एंड सिस्टम्स को 48 प्रतिशत, लॉजिस्टिक्स- सप्लाई चेन को 44.7 प्रतिशत, मार्केटिंग को 44 प्रतिशत और ह्यूमन रिसोर्सेज को 40 प्रतिशत नियोक्ताओं ने इन-डिमांड डिग्री माना।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी पाना पहले से कठिन होता जा रहा है। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में केवल 1,81,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि 2024 में यह संख्या 14.6 लाख थी। कई कंपनियां खास तौर पर एंट्री-लेवल हायरिंग में कटौती कर रही हैं। एडटेक कंपनी सेंगेज ग्रुप की 2025 ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों का सबसे सख्त एंट्री-लेवल जॉब मार्केट हो सकता है। रिपोर्ट में पाया गया कि केवल 30 प्रतिशत ग्रेजुएट्स को अपने फील्ड में नौकरी मिल पाई, जबकि 75 प्रतिशत से अधिक नियोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने 2025 में या तो पिछले साल जितनी ही या उससे कम एंट्री-लेवल भर्तियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस सैलरी बढ़ने का अनुमान
हालांकि, एनएसीई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 के कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए बेस सैलरी लगभग सभी प्रमुख स्टडी कैटेगरीज में बढ़ने का अनुमान है। केवल सोशल साइंसेज में 2025 की तुलना में शुरुआती वेतन घटने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस,  इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस, एग्रीकल्चर एंड नेचुरल रिसोर्सेज और कम्युनिकेशंस सभी में स्टार्टिंग सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। कंप्यूटर साइंस, जो औसतन सबसे अधिक वेतन देने वाला विषय बना हुआ है, के लिए 2026 में शुरुआती सैलरी का अनुमान 81,535 डॉलर लगाया गया है, जो 2025 के 76,251 डॉलर से 6.9 प्रतिशत अधिक है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed