फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund 47 lakh investors opened accounts Amfi figures industry size increased

Mutual Fund: जनवरी में 47 लाख निवेशकों ने खोले खाते, एम्फी के आंकड़े, उद्योग के आकार में भी इजाफा

Wed, 21 Feb 2024 07:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 07:59 AM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, इन खातों की कुल संख्या भी बढ़कर 16.96 करोड़ पहुंच गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Mutual Fund 47 lakh investors opened accounts Amfi figures industry size increased
म्यूचुअल फंड - फोटो : Istock

विस्तार

बढ़ती जागरूकता और डिजिटलीकरण के जरिये लेनदेन सुगम होने से जनवरी, 2024 में 46.7 लाख निवेशकों ने म्यूचुअल फंड खाते खोले। इससे म्यूचुअल फंड उद्योग का आकार बढ़ गया है। जनवरी में खुले नए खातों की संख्या 2023 के औसत मासिक आंकड़ों की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। पिछले साल हर महीने औसतन 22.3 लाख नए म्यूचुअल फंड खाते खुले थे।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, इन खातों की कुल संख्या भी बढ़कर 16.96 करोड़ पहुंच गई है। यह एक साल पहले पंजीकृत 14.28 करोड़ खातों की तुलना में 19 फीसदी अधिक है। दिसंबर, 2023 में 16.49 करोड़ खातों की तुलना में जनवरी में करीब तीन फीसदी की वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन


पिछले महीने खोले गए 46.7 लाख खातों में इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 34.7 लाख रही। हाइब्रिड फंड्स ने 3.36 लाख नए खाते जोड़े। हालांकि, डेट फंड्स में लगातार पांचवें महीने गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए निवेशकों में युवाओं की संख्या अधिक
व्हाइटओक म्यूचुअल फंड के मुख्य कारोबार अधिकारी प्रतीक पंत ने कहा, नए निवेशकों में नई पीढ़ी के युवाओं की तादाद काफी ज्यादा है। अधिकांश नए निवेशक म्यूचुअल फंड क्षेत्र में प्रवेश के लिए डिजिटल चैनलों का रास्ता अपना रहे हैं। उधर, उच्चस्तरीय डिजिटल साक्षरता, खर्च योग्य आय में वृद्धि और वित्तीय साक्षरता ने भारतीयों को पारंपरिक वित्तीय साधनों से अलग हटकर देखने के लिए प्रोत्साहित किया है।


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर, 2023 में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े। यह दिसंबर, 2022 की तुलना में 4.62 फीसदी अधिक है। पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। कुल जोड़े गए नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग का हिस्सा 57.18 फीसदी रहा। वहीं, ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर गए 12.02 लाख सदस्य वापस आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed