फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Musk again achieved the crown of the richest person; Oracle co-founder Ellison slipped within a few hours

Elon Musk: मस्क ने फिर हासिल किया सबसे अमीर व्यक्ति का ताज; चंद घंटों में ही फिसले ओरेकल के सह संस्थापक एलिसन

Thu, 11 Sep 2025 10:15 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 11 Sep 2025 10:15 AM IST
सार

एलन मस्क ने 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से वे लगातार इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। बुधवार को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते ओरेकल के शेयरों में तेज उछाल आया। इसके बाद ओरेकल के सह संस्थापक एलिसन कुछ घंटों के लिए मस्क से आगे निकल गए। 

विज्ञापन
Musk again achieved the crown of the richest person; Oracle co-founder Ellison slipped within a few hours
एलन मस्क और लैरी एलिसन। - फोटो : एक्स/@larryellison/@ElonMusk

विस्तार

टेक दिग्गज एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल कर लिया। बुधवार को ओरेकल के सह संस्थापक लैरी एलिसन उनसे आगे निकल गए थे, लेकिन चंद घंटे बाद ही कहानी बदल गई। इसके बाद मस्क अपने पहले पायदान पर वापस आ गए। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से वे लगातार इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। 2021 में एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट और 2024 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस उनसे आगे निकल गए थे। मगर मस्क ने पिछले साल इसे फिर से प्राप्त किया था और इसे 300 दिनों से अधिक समय तक अपने पास रखा था। इसके बाद बुधवार को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते ओरेकल के शेयरों में तेज उछाल आया। इसके बाद ओरेकल के सह संस्थापक एलिसन कुछ घंटों के लिए मस्क से आगे निकल गए। 
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/11/whatsapp-image-2025-09-11-at-101939-am_68c254f3bf8ad.jpeg
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम को ओरेकल की आय रिपोर्ट के बाद एलिसन की कुल संपत्ति 89 अरब डॉलर बढ़कर 383.2 अरब डॉलर हो गई। एक समय तो उनकी संपत्ति 101 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर अब तक की एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।


ओरेकल के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक एलिसन ने इन बढ़त के चलते कुछ समय के लिए मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया। बुधवार को कारोबार खत्म होने तक मस्क ने 384.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया, जो एलिसन से 1 अरब डॉलर अधिक था।

शेयरों में 43 फीसदी का इजाफा
ओरेकल के शेयरों में बुधवार को 43 फीसदी तक की वृद्धि हुई। अंत में यह 36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो 1992 के बाद से एक दिन में हुई सबसे बड़ी वृद्धि थी। शेयर के प्रदर्शन को मजबूत आय और एआई की मांग से संबंधित तेजी के पूर्वानुमान से बल मिला। ओरेकल का बाजार मूल्य लगभग 244 अरब डॉलर बढ़कर लगभग 922 अरब डॉलर हो गया। कंपनी ने एसएंडपी 500 रैंकिंग में भी छलांग लगाई और 13वीं सबसे मूल्यवान कंपनी से 10वें स्थान पर पहुंच गई। इसने एली लिली, वॉलमार्ट और जेपी मॉर्गन चेज़ जैसी उद्योग की दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed