फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai Police tracks down man who threatened Ratan Tata

'सुरक्षा बढ़ा लो, वर्ना...': रतन टाटा के लिए आया धमकी भरा फोन, पुलिस ने MBA धारक को पकड़ा तो हुआ ये खुलासा

Sat, 16 Dec 2023 02:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Dec 2023 02:01 PM IST
सार

Ratan Tata: मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, जिसमें विफल रहने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जैसा होगा।

विज्ञापन
Mumbai Police tracks down man who threatened Ratan Tata
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक एमबीए धारक का पता लगाया है, जिसने कथित तौर पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को धमकी देते हुए फोन किया था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अज्ञात कॉलर को सिजोफ्रेनिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, जिसमें विफल रहने पर उसने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जैसा होगा।

विज्ञापन

फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में, पुणे का है रहने वाला

जाने-माने उद्योगपति मिस्त्री की चार सितंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। कॉल मिलने पर, मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में चली गई और रतन टाटा की व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ाने की जिम्मेदारी एक विशेष टीम को सौंपी गई। जबकि दूसरी टीम को कॉलर के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई और वह पुणे का रहने वाला है।

विज्ञापन

पुलिस फोन करने वाले के घर पहुंची तो सामने आई ये बात

जब पुलिस उनके पुणे स्थित आवास पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति पिछले पांच दिनों से लापता है और उसकी पत्नी ने शहर के भोसारी पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। फोन करने वाले के परिजनों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसने बिना बताए किसी के घर से फोन उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को फोन कर दी थी धमकी

उसने मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को फोन किया और रतन टाटा को धमकी दी। अधिकारी ने कहा कि चूंकि फोन करने वाला व्यक्ति सिजोफ्रेनिया से पीड़ित पाया गया, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। अधिकारियों को पता चला कि फोन करने वाले ने फाइनेंस में एमबीए किया है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed