फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai Police says, "Case registered against former Mumbai Mayor and Shiv Sena (UBT) leader Kishori Pednekar

Maharashtra: मुंबई की पूर्व मेयर शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या हैं आरोप

Sat, 05 Aug 2023 03:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 05 Aug 2023 03:16 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने शहर की पूर्व मेयर शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कोविड सेंटर स्कैम से जुड़े मामले में केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की ओर से कथित कोविड सेंटर घोटाले के संबंध में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

विज्ञापन
Mumbai Police says, "Case registered against former Mumbai Mayor and Shiv Sena (UBT) leader Kishori Pednekar
किशोरी पेडनेकर - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शहर की पूर्व मेयर शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर के खिलाफ कोविड सेंटर स्कैम से जुड़े मामले में केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस का कहना है, "मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर और अन्य के खिलाफ ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की ओर से कथित कोविड सेंटर घोटाले के संबंध में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

विज्ञापन

शिवसेना यूबीटी के एमएलए ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हुए, 500 करोड़ की गड़बड़ी का है मामला

शिवसेना यूबीटी विधायक रवींद्र वायकर भाजपा नेता किरीट सोमैया की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सोमैया ने आरोप लगाया था कि वायकर 500 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायकर सुबह करीब 10 बजे शहर की पुलिस के मुख्य कार्यालय पहुंचे और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर शुरू की गई है प्रारंभिक जांच

उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा ने सोमैया की शिकायत के आधार पर वायकर के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के उद्यान व भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।  सोमैया के आरोप के अनुसार, वायकर ने एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वायकर ने यह मंजूरी हासिल करने के लिए अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया जिससे बीएमसी को भारी नुकसान हुआ।  अधिकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू हर शिकायत पर प्रारंभिक जांच करता है। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और जांच जारी है। वायकर मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed