फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai Police book BYJU owner Raveendran for wrong information in upsc curriculum

कार्रवाई : 'बायजू' के मालिक रवींद्रन के खिलाफ मामला दर्ज, यूपीएससी पाठ्यक्रम में गलत जानकारी देने का आरोप

Wed, 04 Aug 2021 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 08:31 AM IST
सार

यूपीएससी पाठ्यक्रम में कथित रूप से 'भ्रामक' जानकारी डालने के लिए मुंबई पुलिस ने एडटेक कंपनी 'बायजू' के मालिक रवींद्रन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Mumbai Police book BYJU owner Raveendran for wrong information in upsc curriculum
'बायजू' के मालिक रवींद्रन - फोटो : Twitter

विस्तार

यूपीएससी पाठ्यक्रम में कथित रूप से 'भ्रामक' जानकारी डालने के लिए मुंबई पुलिस ने एडटेक कंपनी 'बायजू' के मालिक रवींद्रन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रवींद्रन के खिलाफ आपराधिक साजिश और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 (ए) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) के तहत आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


द फ्री प्रेस मुताबिक एक अपराध विज्ञान फर्म, क्राइमोफोबिया की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एडटेक फर्म ने अपने यूपीएससी पाठ्यक्रम में कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध(यूएनटीओसी) के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए एक नोडल एजेंसी है। हालांकि सीबीआई ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


द फ्री प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार क्राइमोफोबिया के संस्थापक स्नेहिल ढल ने कहा कि मुझे मई में बायजू के यूपीएससी पाठ्यक्रम में गलत जानकारी की सूचना मिली। इसके बाद मैंने कंपनी को एक ईमेल किया और जरूरी बदलाव के लिए कहा। अपने जवाब में उन्होंने मुझे गृह मंत्रालय की एक चिट्ठी भेजी जिसमें सीबीआई के नोडल एजेंसी होने बात कही गई थी लेकिन यह वर्ष 2012 की चिट्ठी थी। इसलिए, मैंने इस जवाब को असंतोषजनक पाया और पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बायजू के प्रवक्ता ने  इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि हमें अभी तक प्राथमिकी की एक प्रति प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed