फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mumbai is 12th wealthiest city in the world, new york is on top list

पेरिस, फ्रैंकफर्ट जैसे शहरों से आगे है मुंबई, बना विश्व का 12वां सबसे अमीर शहर

Sun, 11 Feb 2018 04:59 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
mumbai is 12th wealthiest city in the world, new york is on top list
mumbai
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने अमीर शहरों की सूची में फ्रांस की राजधानी पेरिस और जर्मनी के फाइनेंशियल हब फ्रैंकफर्ट को पछाड़ते हुए 12वां स्थान हासिल किया है। मुबई वासियो के पास 950 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। 
विज्ञापन


13वें नंबर पर है टोरंटो
न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के बाद टोरंटो का स्थान है जहां के वासियों के पास 944 बिलियन डॉलर वेल्थ है। वहीं फ्रैंकफर्ट शहर की वेल्थ 912 और पेरिस की 860 बिलियन डॉलर है। कुल वेल्थ में उस शहर के व्यक्तियों द्वारा कमाई का लिया जाता है।
विज्ञापन


इसमें सभी व्यक्तियों की संपत्ति जैसे कि प्रॉपर्टी, कैश, इक्विटी, बिजनेस में योगदान जैसी चीजों को जोड़ा जाता है। साथ ही उधारी को भी घटाया जाता है। हालांकि इसमें सरकार की तरफ से दिए गए फंड को शामिल नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 व्यक्तियों के पास है एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की वेल्थ

mumbai is 12th wealthiest city in the world, new york is on top list
mumbai

मुंबई विश्व के उन टॉप 10 देशों में भी शामिल है जहां पर एक बिलियन से ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं इस शहर में 28 ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके पास एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की वेल्थ है। अकेले मुंबई की कुल वेल्थ 950 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। इस शहर में ही विश्व का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज भी शामिल है। इस शहर में वित्तीय कारोबार, रियल एस्टेट और मीडिया प्रमुख बिजनेस में शामिल हैं। 

पहले नंबर पर है न्यूयॉर्क
इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका का शहर न्यूयॉर्क है। शहर की कुल वेल्थ 3 ट्रिलियन यूएस डॉलर है। दूसरे नंबर पर लंदन (2.7 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे नंबर पर टोक्यो (2.5 ट्रिलियन डॉलर) और चौथे पर सैनफ्रांसिस्को (2.3 ट्रिलियन डॉलर )शामिल हैं।

इसके बाद बीजिंग, शंघाई, लॉस एंजेलिस, हांगकांग, सिडनी, सिंगापुर और शिकागो का नंबर आता है। टॉप 15 शहरों में वेल्थ के मामले में पिछले 10 सालों में सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहरों में सैन फ्रांसिस्को, बीजिंग, शंघाई, मुंबई और सिडनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed