फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai: Broker arrested for illegal share trading; made transactions worth Rs 4,672 cr in 3 months

Mumbai: डब्बा कारोबार करने के आरोप में शेयर ब्रोकर गिरफ्तार, सिर्फ तीन महीने का टर्नओवर 4,672 करोड़ रुपये

Thu, 22 Jun 2023 12:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jun 2023 12:15 PM IST
सार

Mumbai: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उपनगर कांदिवली से गिरफ्तार आरोपी जतिन सुरेशभाई मेहता ने प्रतिभूति लेनदेन कर, पूंजीगत लाभ कर, राज्य सरकार के स्टांप ड्यूटी शुल्क, सेबी टर्नओवर शुल्क और स्टॉक एक्सचेंज टर्नओवर राजस्व जैसे विभिन्न करों का भुगतान नहीं करके सरकार को कथित तौर पर 1.95 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

विज्ञापन
Mumbai: Broker arrested for illegal share trading; made transactions worth Rs 4,672 cr in 3 months
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

पुलिस ने 45 वर्षीय एक शेयर ब्रोकर को गिरफ्तार किया है उस पर करीब तीन महीने में 4,672 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ कथित तौर पर अवैध 'डब्बा कारोबार' में लिप्त रहने का आरोप है। 'डब्बा ट्रेडिंग' शेयरों में ट्रेडिंग का एक अवैध रूप है, जहां ऑपरेटर लोगों को स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के बाहर इक्विटी में कारोबार करने की सुविधा देते हैं। 

विज्ञापन

सरकार को कथित तौर पर 1.95 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया, कांदिवली से गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उपनगर कांदिवली से गिरफ्तार आरोपी जतिन सुरेशभाई मेहता ने प्रतिभूति लेनदेन कर, पूंजीगत लाभ कर, राज्य सरकार के स्टांप ड्यूटी शुल्क, सेबी टर्नओवर शुल्क और स्टॉक एक्सचेंज टर्नओवर राजस्व जैसे विभिन्न करों का भुगतान नहीं करके सरकार को कथित तौर पर 1.95 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया। अधिकारी ने कहा कि ब्रोकर कथित तौर पर बिना वैध लाइसेंस के स्टॉक एक्सचेंज के बाहर शेयरों का कारोबार करता था और 23 मार्च से 20 जून 2023 के बीच उसका कारोबार करीब 4,672 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

मूडी नामक एप के जरिए चल रहा था 'डब्बा कारोबार' का खेल

उन्होंने कहा कि मुंबई अपराध शाखा के पास शेयर ब्रोकर के बारे में विशेष सूचना थी जो स्टॉक एक्सचेंज से बिना किसी वैध लाइसेंस के 'मूडी' नामक एक एप की मदद से 'डब्बा कारोबार' कर रहा था। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के अधिकारियों के एक दस्ते के साथ मंगलवार को कांदिवली इलाके के महावीर नगर में शेयर ब्रोकर के कार्यालय पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार्यालय से 50,000 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैब, एक कागज का टुकड़ा और एक पेन ड्राइव के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed