फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani receives two more threatening emails from same sender

Mumbai: मुकेश अंबानी से मांग रहा था 400 करोड़ रुपये की फिरौती, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 06:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:32 PM IST
सार

26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। इतना ही नहीं, फिर तीसरे ईमेल में 400 करोड़ रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Mukesh Ambani receives two more threatening emails from same sender
मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए लगातार धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह ही मुंबई पुलिस ने बताया था कि अंबानी को एक बार फिर धमकी भरे ईमेल मिले हैं। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से भेजे गए थे, जिसने पहले ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने शनिवार को तेलंगाना और गुजरात के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पिछले आठ दिनों में अंबानी की कंपनी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर कम से कम तीन ई-मेल भेजे गए थे, जिसमें 400 करोड़ रुपये भुगतान करने में विफल रहने पर उन्हें खत्म करने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो युवकों में से एक की पहचान गणेश रमेश वनरापति (19) के रूप में हुई है जिसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तेलंगाना के वारंगल से और शादाब खान (21) नाम के एक अन्य व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया, वनरापति और खान धमकी भरे संदेश भेजने के लिए दो अलग-अलग ईमेल आईडी का उपयोग कर रहे थे। 
विज्ञापन


अंबानी के कार्यालय को 27 अक्टूबर को एक ई-मेल मिला जिसमें भेजने वाले ने 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा, 'अगर आप (अंबानी) हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देते हैं, तो हम आपको मार देंगे, हमारे पास भारत में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज हैं। पुलिस के अनुसार, अगले दिन एक और ई-मेल आया, जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो डेथ वारंट जारी किया जाएगा। उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी की कंपनी को सोमवार को भी एक अज्ञात व्यक्ति से 400 करोड़ रुपये की मांग करते हुए एक और धमकी भरा ईमेल मिला। वनरापति को यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य आरोपी खान उच्च योग्यता प्राप्त छात्र है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के डर में डालना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि 31 अक्तूबर और एक नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल मिले हैं। साथ ही इसमें पहले भेजे गए मेलों को नजरअंदाज करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। 

पहले 20 फिर 200 और अब...
गौरतलब है, 26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी। इतना ही नहीं, फिर तीसरे ईमेल में 400 करोड़ रुपये की मांग की। 

अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा था, 'आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।'



बीते साल भी मिली थी धमकी

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब  मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed