फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mukesh Ambani Led Reliance Retail launches price war to take on Amazon and Flipkart

रिटेल सेक्टर में भारी डिस्काउंट से तहलका मचाने के लिए तैयार अंबानी, अमेजन-फ्लिपकार्ट को देंगे टक्कर

Wed, 11 Nov 2020 04:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Led Reliance Retail launches price war to take on Amazon and Flipkart
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने दूरसंचार क्षेत्र तहलका मचाने के बाद अब ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में भी धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सस्ते डाटा और कॉलिंग प्लांस की रणनीति अपनाई थी और अब कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी ऐसी ही रणनीति लागू करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शुरुआत मुकेश अंबानी दिवाली सेल के जरिए प्रतिस्पर्धी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में है। इसके जरिए रिलायंस लंबे समय से भारत के ई-कॉमर्स बाजार में जमी अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो मार्ट ने बड़े पैमाने पर डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादों पर भारी छूट दे रही है कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज कनफेक्शनरी उत्पादों पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है। इसके अतिरिक्त रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर फोन भी काफी कम दाम में मिल रहे हैं। रिलायंस डिजिटल पर सैमसंग के स्मार्टफोन प्रतिस्पर्धी वेबसाइट्स की तुलना में 40 फीसदी कम दाम में मिल रहे हैं। 


हाल ही में आरआईएल को बड़े पैमाने पर फंडिंग भी हासिल हुई थी इसलिए कंपनी के लिए रिटेल सेक्टर में कम कीमत पर कारोबार करना चुनौतीपूर्ण नहीं होगा। रिलायंस जियो में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने के बाद रिलायंस रिटेल में निवेश का सिलसिला जारी रहा। मौजूदा समय में केकेआर और सिल्वर लेक जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेश किया है। 

मॉर्गन स्टैनली का अनुमान है कि साल 2026 तक भारत में ई-कॉमर्स सेल 200 अरब डॉलर के पार पहुंच सकती है। लेकिन दूरसंचार क्षेत्र की तुलना में रिलायंस के लिए यहां थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसका मुकाबला दिग्गज अमेरिकी कंपनी अमेजन और वॉलमार्ट से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed