फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MSRTC's 87,000 employees to get Rs 5,000 in Diwali 'gift'

Diwali Gift: एमएसआरटीसी के 87 हजार कर्मियों को दिवाली का तोहफा, असम में होमगार्ड के दैनिक भत्ते में इजाफा

Wed, 19 Oct 2022 09:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

Diwali Gift: MSRTC में अधिकारियों सहित लगभग 87,000 कर्मचारी हैं और उन सभी को "दिवाली भेट" या 5,000 रुपये का उपहार मिलेगा। MSRTC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सरकार ने उसे 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

विज्ञापन
MSRTC's 87,000 employees to get Rs 5,000 in Diwali 'gift'
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य के स्वामित्व वाले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने बुधवार को सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलने के बाद अपने कर्मचारियों के लिए 5,000 रुपये की दिवाली "भेंट" या बोनस देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

MSRTC में अधिकारियों सहित लगभग 87,000 कर्मचारी हैं और उन सभी को "दिवाली भेट" या 5,000 रुपये का उपहार मिलेगा। MSRTC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सरकार ने उसे 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

विज्ञापन


वहीं, असम सरकार ने बुधवार को होमगार्ड के दैनिक ड्यूटी भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये कर दिया। गृह एवं राजनीतिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड का मासिक वेतन 23,010 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा कि असम पुलिस की एक प्रमुख शाखा होमगार्ड कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगभग 24,000 होमगार्डों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हमने उनके दैनिक वेतन को मौजूदा 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये करने की मंजूरी दी है। इस प्रकार उनके मासिक वेतन को बढ़ाकर 23,010 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed