Diwali Gift: एमएसआरटीसी के 87 हजार कर्मियों को दिवाली का तोहफा, असम में होमगार्ड के दैनिक भत्ते में इजाफा
Diwali Gift: MSRTC में अधिकारियों सहित लगभग 87,000 कर्मचारी हैं और उन सभी को "दिवाली भेट" या 5,000 रुपये का उपहार मिलेगा। MSRTC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सरकार ने उसे 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के स्वामित्व वाले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने बुधवार को सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलने के बाद अपने कर्मचारियों के लिए 5,000 रुपये की दिवाली "भेंट" या बोनस देने की घोषणा की है।
MSRTC में अधिकारियों सहित लगभग 87,000 कर्मचारी हैं और उन सभी को "दिवाली भेट" या 5,000 रुपये का उपहार मिलेगा। MSRTC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सरकार ने उसे 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।
वहीं, असम सरकार ने बुधवार को होमगार्ड के दैनिक ड्यूटी भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये कर दिया। गृह एवं राजनीतिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड का मासिक वेतन 23,010 रुपये होगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा कि असम पुलिस की एक प्रमुख शाखा होमगार्ड कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगभग 24,000 होमगार्डों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हमने उनके दैनिक वेतन को मौजूदा 300 रुपये से बढ़ाकर 767 रुपये करने की मंजूरी दी है। इस प्रकार उनके मासिक वेतन को बढ़ाकर 23,010 रुपये कर दिया गया है।