फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MSME rule applicable to MSME may be postponed by one year

MSME: एक साल टल सकता है एमएसएमई पर लागू होने वाला नियम, 45 दिन में भुगतान न करने पर 30 फीसदी का लगेगा आयकर

Tue, 05 Mar 2024 06:27 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 06:27 AM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि कपड़ों का कारोबार ज्यादा प्रभावित होगा। कपड़े गोदाम से निकलकर शोरूम और उसे बेचने तक में चार महीने से ज्यादा समय लग जाते हैं। वे एमएसएमई जो पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
MSME rule applicable to MSME may be postponed by one year
एमएसएमई

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों यानी एमएसएमई के लिए 45 दिन में भुगतान नहीं करने से संबंधित नया नियम एक साल टल सकता है। सरकार इसे इस साल के बजाय अगले साल एक अप्रैल से लागू कर सकती है। इस नियम के तहत अगर व्यापारी एमएसएमई का भुगतान 45 दिन में नहीं करते हैं तो इस भुगतान को उनकी कमाई मानकर उन पर 30 फीसदी की दर से आयकर लगाया जाएगा। यह नियम छोटे उद्योगों के लिए अच्छा है, लेकिन कारोबारी इसका विरोध कर रहे हैं। कारोबारी संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नियम को एक साल टालने को कहा था। एमएसएमई में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 43 बी एच नियम लागू करने का फैसला हुआ है। 2006 में 43 बी बना था। अब इसमें एच लगा दिया गया है। इससे एमएसएमई में पंजीकृत व्यापारियों से खरीदे गए माल का भुगतान 45 दिन में करना होगा।  

विज्ञापन

नियम का असर
कोई व्यापारी 45 दिन में भुगतान नहीं करता है तो भुगतान वाली रकम को कमाई मान कर 30% आयकर लगेगा।   इस रकम का अगले वित्त वर्ष में भुगतान किया जाता है तो फिर उस साल में कुल आयकर की देनदारी में इसे समाहित किया जाएगा। इसमें भी पेंच यह है कि अगर किसी व्यापारी ने 10 लाख का माल खरीदा। अगर 7 लाख चुका दिया और 3 लाख बाकी रह गया। अगले साल अगर उसका कारोबार दो ही लाख का होता है तो फिर तीन लाख रुपये में से एक लाख रुपये उसके अगले साल समाहित करना होगा।

विज्ञापन

कपड़ों के कारोबार पर ज्यादा असर
व्यापारियों का कहना है कि कपड़ों का कारोबार ज्यादा प्रभावित होगा। कपड़े गोदाम से निकलकर शोरूम और उसे बेचने तक में चार महीने से ज्यादा समय लग जाते हैं। वे एमएसएमई जो पंजीकृत हैं। यह प्रावधान केवल निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं से खरीदे गए माल या सेवा पर लागू होगा। व्यापारी से खरीदे गए माल पर लागू नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियम को कारोबारी समझ नहीं पाए हैं। खुदरा कारोबार पहले से प्रभावित हैं। इस नियम को एक साल के लिए बढ़ाने की मांग वित्तमंत्री से की है। -अशोक मोतियानी, अध्यक्ष, यूपी कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed