फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MRF shares hit Rs 1 lakh mark, becomes first such stock on Dalal Street

MRF Share Price: पहली बार किसी कंपनी के शेयरों के भाव एक लाख रुपये के पार पहुंचे, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Tue, 13 Jun 2023 10:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Jun 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
MRF shares hit Rs 1 lakh mark, becomes first such stock on Dalal Street
एमआरएफ के शेयरों के भाव

टायर निर्माता एमआरएफ ने मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर एक नया मील का पत्थर बनाया क्योंकि यह 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार करने वाला पहला शेयर बन गया। बीएसई पर एमआरएफ का शेयर 1.37% चढ़कर 52 हफ्तों के नए हाई लेवल 100,300 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। इससे पहले मई में एमआरएफ के शेयर महज 66.50 रुपये कम रहने के कारण एक लाख का आंकड़ा नहीं छू पाये थे। हालांकि आठ मई को वायदा बाजार में मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण इस स्तर को एमआरएफ के शेयर पार कर गए थे।

विज्ञापन

हनीवेल ऑटोमेशन 41,152 रुपये के भाव के साथ दूसरे नंबर पर

भारत में एमआरएफ उच्चतम मूल्य टैग वाले शेयरों की सूची में सबसे ऊपर है। हनीवेल ऑटोमेशन, जिसके शेयर आज 41,152 रुपये के भाव पर बेचे जा रहे थे, यह सूची में दूसरे स्थान पर है, इसके बाद पेज इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, 3 एम इंडिया, एबोट इंडिया, नेस्ले और बॉश हैं। हालांकि, एक लाख रुपये प्रति शेयर का भाव होने के बावजूद एमआरएफ भारत का सबसे महंगा स्टॉक नहीं है, क्योंकि महंगे स्टॉक की गणना निवेशक मूल्य से आय (पीई) या प्राइस टू बुक वैल्यू जैसे मैट्रिक्स पर की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed