फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MPC meeting will start from today results out on February 10 discussion on these issues is possible

RBI MPC Meeting: आज से शुरू होगी एमपीसी की बैठक, 10 फरवरी को आएंगे नतीजे, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

Tue, 08 Feb 2022 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Feb 2022 10:00 AM IST
सार

MPC Meeting Will Start From Today: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति सतिति (एमपीसी) की बैठक आज मंगलवार से शुरू होने वाली है। यह साल 2022 की पहली बैठक है, जो कि सोमवार 7 फरवरी को शुरू होने वाली थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद इसे आज से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
MPC meeting will start from today results out on February 10 discussion on these issues is possible
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति सतिति (एमपीसी) की बैठक आज से शुरू होने वाली है। यह साल 2022 की पहली बैठक है, जो कि सोमवार 7 फरवरी को शुरू होने वाली थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद इसे आज से शुरू किया जा रहा है। इसमें रिवर्स रेपो रेट समेत कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। 

विज्ञापन


एमपीसी बैठक के परिणाम 10 फरवरी को घोषित होंगे। पिछली बार एमपीसी की नौवीं बैठक दिसंबर, 2021 में संपन्न हुई थी। उस बैठक में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 4 फीसदी पर यथावत रखा था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भारतीय रिजर्व बैंक रिवर्स रेपो रेट को लेकर एक बड़ा फैसला कर सकता है। एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गई है कि आरबीआई इसमें 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान में रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed