फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   More than 2,800 jobs to be axed as Tata Steel plans to close Port Talbot furnances

Tata Layoff: पोर्ट टालबोट की भट्ठियों को बंद करने की योजना बना रही है टाटा स्टील, 2,800 लोगों की जाएगी नौकरी

Fri, 19 Jan 2024 10:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Jan 2024 10:21 PM IST
सार

Tata Layoff: टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि पहली ब्लास्ट फर्नेस 2024 के मध्य में बंद हो जाएगी और शेष भारी परिसंपत्तियों को साल की दूसरी छमाही के दौरान बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
More than 2,800 jobs to be axed as Tata Steel plans to close Port Talbot furnances
Tata Steel - फोटो : ANI (File)

विस्तार

टाटा स्टील ब्रिटेन के साउथ वेल्स में पोर्ट टालबोट संयंत्र में अपनी ब्लास्ट फर्नेस बंद करने की योजना बना रही है जिससे 2,800 से अधिक नौकरियां जा सकती है। टाटा ने कहा कि इससे अगले 18 महीनों में 2500 लोगों की नौकरी जाएगी। तीन साल में 300 और कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

विज्ञापन

कंपनी ने कहा- नौकरियों की कटौती पर वैधानिक परामर्श लेंगे

टाटा स्टील ने कहा कि नौकरियों की कटौती पर वैधानिक परामर्श ली जाएगी, लेकिन इसके लिए किसी समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने कहा है कि स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का मौका दिया जाएगा और प्रभावित कर्मचारियों की मदद के लिए 130 मिलियन पाउंड का सपोर्ट पैकेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

टाटा स्टील ने कहा-  पहली ब्लास्ट फर्नेस 2024 के मध्य में बंद हो जाएगी

टाटा स्टील में छंटनी की खबर कंपनी की ओर से साउथ वेल्स में पोर्ट टालबोट संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने की योजना को आगे बढ़ाने की घोषणा के बाद आई है। टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि पहली ब्लास्ट फर्नेस 2024 के मध्य में बंद हो जाएगी और शेष भारी परिसंपत्तियों को साल की दूसरी छमाही के दौरान बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्बन उत्सर्जन में कटौती रोकने के लिए कंपनी ने उठाया कदम

सितंबर में स्टील की दिग्गज कंपनी ने कहा था कि उसने उत्सर्जन में कटौती और वित्तीय घाटे को रोकने के लिए और सस्ते, हरित स्टील उत्पादन की ओर बढ़ने के लिए 500 मिलियन पाउंड करदाता नकदी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed