{"_id":"6405b618b8f7e878db019eb9","slug":"more-sugar-exports-possible-if-domestic-output-reaches-as-estimated-govt-official-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sugar Export: घरेलू उत्पादन अनुमान के अनुसार रहे तो चीनी का और निर्यात संभव, अधिकारी ने दिए संकेत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sugar Export: घरेलू उत्पादन अनुमान के अनुसार रहे तो चीनी का और निर्यात संभव, अधिकारी ने दिए संकेत
Mon, 06 Mar 2023 03:15 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:15 PM IST
सार
Sugar Export: खाद्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के अनुसार चालू विपणन वर्ष 2022-23 के फरवरी तक चीनी उत्पादन 24.7 मिलियन टन पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा, 'अधिक निर्यात संभव है यदि हमारे पास अनुमानित 33.6 मिलियन टन से अधिक चीनी उपलब्ध हो।
विज्ञापन
Sugar Mills
विस्तार
खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यदि घरेलू उत्पादन अनुमानित 33.6 मिलियन टन तक पहुंच जाता है तो इस साल 10 लाख टन अतिरिक्त चीनी का निर्यात किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में चीनी की उपलब्धता संतोषजनक है, हालांकि चालू विपणन वर्ष 2022-23(अक्टूबर-सितंबर) में कुल चीनी उत्पादन घटकर 33.6 मिलियन टन रहने का अनुमान है। विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी का उत्पादन 35.9 मिलियन टन रहा था।
विज्ञापन
खाद्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सुबोध कुमार ने संवाददाताओं से कहा, 'अगले महीने हमें चीनी उत्पादन के ठोस आंकड़े मिलेंगे और उसके बाद हम आगे चीनी निर्यात पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चालू विपणन वर्ष 2022-23 के फरवरी तक चीनी उत्पादन 24.7 मिलियन टन पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा, 'अधिक निर्यात संभव है यदि हमारे पास अनुमानित 33.6 मिलियन टन से अधिक चीनी उपलब्ध हो।
बता दें सरकार ने इस साल 6 लाख टन (6 मिलियन टन) चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है और शीर्ष निर्यातकों में से एक है।