{"_id":"60d2f932d37c1024c62c9ff4","slug":"moodys-cuts-india-growth-forecast-for-2021-coronavirus-impact-on-indian-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: दूसरी लहर ने अर्थव्यवस्था को किया प्रभावित, मूडीज ने घटाया GDP अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
झटका: दूसरी लहर ने अर्थव्यवस्था को किया प्रभावित, मूडीज ने घटाया GDP अनुमान
Wed, 23 Jun 2021 02:34 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:34 PM IST
सार
मूडीज ने वर्ष 2021 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.6 फीसदी कर दिया है। पहले मूडीज ने 13.9 फीसदी का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
India Growth forecast
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को वर्ष 2021 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.6 फीसदी कर दिया है, जो पिछले अनुमान के मुताबिक 13.9 फीसदी था। इसके साथ ही मूडीज ने कहा कि तेजी से टीकाकरण के कारण जून तिमाही में आर्थिक प्रतिबंध सीमित होंगे।
विज्ञापन
दूसरी लहर ने अर्थव्यवस्था को किया प्रभावित
मूडीज ने 'व्यापक अर्थशास्त्र- भारत: कोविड की दूसरी लहर से आर्थिक झटके पिछले साल की तरह गंभीर नहीं होंगे' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा कि उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतक बताते हैं कि कोविड की दूसरी लहर ने अप्रैल और मई में भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया। हालांकि, राज्यों द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने के साथ इसमें सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
अप्रैल-जून तिमाही तक सीमित रहेगा आर्थिक नुकसान
रिपोर्ट में कहा गया कि वायरस की वापसी से 2021 में भारत के वृद्धि पूर्वानुमानों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है, हालांकि यह संभावना है कि आर्थिक नुकसान अप्रैल-जून तिमाही तक ही सीमित रहेगा।
विज्ञापन
मूडीज ने आगे कहा, 'हमें वर्ष 2021 में भारत की वास्तविक जीडीपी 9.6 फीसदी और 2022 में सात फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।' भारतीय अर्थव्यवस्था 2020-21 में 7.3 फीसदी घटी है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान चार फीसदी की वृद्धि हुई थी।
अर्थव्यवस्था उबारने के लिए सरकार दे सकती है और राहत
मालूम हो कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी के प्रभावों से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुछ और राहत का एलान कर सकती है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यम ने इस बात के संकेत देते हुए कहा, सरकार कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए और उपाय कर सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नए प्रोत्साहन पैकेज की मांग पर विचार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2021-22 में किए गए उपायों को देखते हुए किया जाएगा।