फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moody's slashes India's GDP forecast for 2022-23, due to rising inflation and high interest rates

Moody's Investor Service: मूडीज ने 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान घटाया, जानें क्या है कारण?

Fri, 11 Nov 2022 05:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 11 Nov 2022 05:47 PM IST
सार

GDP Data: मूडीज ने कहा है कि उसके ताजे अनुमान के अनुसार वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी पूर्व के अनुमान 7.7% प्रतिशत से घटकर 7% रह सकती है। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में यह घटकर 4.8 प्रतिशत पर पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
Moody's slashes India's GDP forecast for 2022-23, due to rising inflation and high interest rates
मूडीज रेटिंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चालू वर्ष और अगले वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। मूडीज का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें और वैश्विक विकास के धीमा पड़ने से अर्थव्यवस्था की चाल पूर्व में दिए गए अनुमानों की तुलना में धीमी पड़ सकती है। मूडीज ने कहा है कि उसके ताजे अनुमान के अनुसार वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी पूर्व के अनुमान 7.7% प्रतिशत से घटकर 7% रह सकती है। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में यह घटकर 4.8 प्रतिशत पर पहुंचने की आशंका है। मूडीज के अनुसार वर्ष 2024 में यह रिकवर करते हुए 6.4 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में सात फीसदी विकास दर रहने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन


मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपने ग्लोबल मेक्रो आउटलुक 2023-24 में कहा है कि महंगाई दर में बढ़ोतरी, सेंट्रल बैंक की सख्त मॉनिटरी पॉलिसी, राजकोषीय चुनौतियों, भू-राजनीतिक बदलाव और वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते उच्च स्तर की अनिश्चितता के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। मूडीज के अनुसार वर्ष 2023 में वैश्विक ग्रोथ रेट धीमा हो जाएगा और अगर 2024 तक सरकारें और केंद्रीय बैंक मौजूदा चुनौतियों का सामना करते हुए अर्थव्यवस्थाओं का उचित प्रबंधन करते हैं तो उनमें रिकवरी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed