फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Months after similar incident, Air India grounds two pilots for inviting female friend into cockpit

Air India: महिला मित्र को कॉकपिट में बुलाना पड़ा महंगा; एयर इंडिया सख्त, दो पायलट्स को रोस्टर से हटाया गया

Tue, 13 Jun 2023 01:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Jun 2023 01:20 PM IST
सार

Air India: एयर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, "एआई -445 के पायलट की एक महिला मित्र ने नियमों का पालन किए बिना कॉकपिट में प्रवेश किया, दोनों पायलटों को एयर इंडिया की ओर से ग्राउंड/ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है।"

विज्ञापन
Months after similar incident, Air India grounds two pilots for inviting female friend into cockpit
एयर इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आमंत्रित करने पर एयर इंडिया के एक पायलट को उड़ान भरने से रोके जाने के एक महीने बाद एयरलाइन ने पिछले सप्ताह दिल्ली-लेह उड़ान के कॉकपिट में एक महिला को आमंत्रित करने के मामले में अब दो पायलटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। एयर इंडिया प्रबंधन ने एआई-445 विमान के कॉकपिट में अनधिकृत महिला यात्री के प्रवेश के संबंध में केबिन क्रू से शिकायत मिलने के तुरंत बाद पायलट और सह-पायलट के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन

डीजीसीए बोला- मामले में की जा रही जरूरी कार्रवाई

एयर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, "एआई-445 के पायलट की एक महिला मित्र ने नियमों का पालन किए बिना कॉकपिट में प्रवेश किया इसके बाद दोनों पायलटों को एयर इंडिया की ओर से ग्राउंड/ऑफ-रोस्टर दिया गया है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ''डीजीसीए इस मुद्दे से अवगत है और प्रक्रियाओं के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।" एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, "एयर इंडिया ने विस्तार से जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। हालांकि एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेह मार्ग सुरक्षा के लिहाज से देश के सबसे कठिन और संवेदनशील हवाई मार्गों में से एक है और वाणिज्यिक विमान में कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति को अनुमति देना कानून का उल्लंघन है।"

विज्ञापन

लेह का रूट विमानों के उड़ान भरने के मामले में बेहद संवेदनशील

विमानन विशेषज्ञ विपुल सक्सेना ने कहा, "लेह हवाई अड्डे पर उतरना देश भर में सबसे कठिन अभियानों में से एक है क्योंकि उच्च ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके हैं और देश के रक्षा बलों के ठिकानों की उपस्थिति के कारण भी संवेदनशील है। इसके अलावा, इस इलाके में काम करने के लिए अपर्याप्त ऑक्सीजन स्तर के कारण बहुत अच्छे स्वास्थ्य रिकॉर्ड की आवश्यकता होती है और इसके कारण लेह के विमानों के संचालन के लिए केवल अच्छे स्वास्थ्य रिकॉर्ड वाले उच्च कुशल पायलटों को तैनात किया जाना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में भी महिला मित्र को कॉकपिट में बुलाने पर पायलट पर हुई थी कार्रवाई

डीजीसीए ने हाल ही में एयर इंडिया के एक पायलट का लाइसेंस निलंबित कर दिया था, जिसने 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली मार्ग पर एयर इंडिया की उड़ान एआई-915 के कॉकपिट में अपनी महिला मित्र को प्रवेश दिया था। डीजीसीए ने कॉकपिट से जुड़े नियमों के उल्लंघन की घटना में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed