फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Money Matters :Fall in rupee, yet the wealth of Indian rich reached $ 800 billion

Forbes List : रुपये में गिरावट, फिर भी 800 अरब डॉलर पहुंची भारतीय अमीरों की दौलत

Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

Money Matters : फोर्ब्स इंडिया की ओर से 2022 के लिए जारी 100 अमीर भारतीयों की सूची के मुताबिक, इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 10 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। इसके बावजूद इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति में देश के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी और सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। 

विज्ञापन
Money Matters :Fall in rupee, yet the wealth of Indian rich reached $ 800 billion
demo pic...

विस्तार

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बावजूद इस साल शीर्ष-100 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति में 25 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति बढ़कर 800 अरब डॉलर पहुंच गई है। वहीं, देश के शीर्ष-10 अमीरों की दौलत 385.2 अरब डॉलर है।
विज्ञापन


फोर्ब्स इंडिया की ओर से 2022 के लिए जारी 100 अमीर भारतीयों की सूची के मुताबिक, इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 10 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। इसके बावजूद इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति में देश के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी और सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। 
विज्ञापन


ये हैं शीर्ष-10 अरबपति भारतीय
नाम                         कुल संपत्ति         कंपनी
गौतम अदाणी    150 अरब डॉलर    अदाणी इंटरप्राइजेज
मुकेश अंबानी    88 अरब डॉलर        रिलायंस इंडस्ट्रीज
राधाकिशन दमानी    27.6 अरब डॉलर    एवेन्यू सुपरमार्ट्स
साइरस पूनावाला    21.5 अरब डॉलर    सीरम इंस्टीट्यूट
शिव नाडर    21.4 अरब डॉलर    एचसीएल टेक
सावित्री जिंदल    16.4 अरब डॉलर    ओपी जिंदल समूह
दिलीप शांघवी    15.5 अरब डॉलर    सन फार्मा इंडस्ट्रीज
हिंदुजा ब्रदर्स    15.2 अरब डॉलर    अशोक लीलैंड
कुमार मंगलम बिड़ला    15 अरब डॉलर    आदित्य बिड़ला समूह
बजाज फैमिली    14.6 अरब डॉलर    बजाज ऑटो

सूची में 9 नए लोगों ने बनाई जगह
  • शापूर मिस्त्री: 14.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 13वें स्थान पर हैं। शापूरजी पलोनजी समूह की जिम्मेदारी अब इनके हाथ में हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रेखा झुनझुनवालाछ: 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति। सूची में 30वें स्थान पर। पति राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद सूची में जगह मिली है। 
  • फाल्गुनी नायर:  निवेश बैंकर की नौकरी छोड़ नायका की शुरुआत की। 4.08 अरब डॉलर संपत्ति। सूची में 44वें स्थान पर।
  • रवि मोदी:  मान्यवर ब्रांड वाली वेदांत फैशंस की शुरुआत की। 3.75 अरब डॉलर के साथ सूची में 50वें स्थान पर। 
  • नेहल वकील: 5.2 अरब डॉलर के साथ 36वें स्थान पर। भाई अभय और अमर वकील की मौत के बाद एशियन पेंट्स की बागडोर इनके हाथ में।
  • सत्यनारायन नुवल: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के मालिक 3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 72वें स्थान पर हैं। पहले एक्सप्लोसिव बेचते थे।
  • निर्मल भिंडा: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली यूएनओ मिंडा के सीएमडी हैं। 2.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 78वें स्थान पर हैं। 
  • रफीक मलिक:  मल्टी-ब्रांड फुटवियर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स के मालिक। 2.22 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर हैं। 
  • वेणु श्रीनिवासन: टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी। 2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 98वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed