{"_id":"64aff03897a0b64618044d63","slug":"mohandas-pai-former-sbi-chair-rajnish-kumar-to-join-byju-s-advisory-council-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Byjus: एडटेक स्टार्टअप बायजू के दिन फिरने वाले हैं! मोहनदास पई और पूर्व SBI चीफ राजनीश कुमार देंगे सलाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Byjus: एडटेक स्टार्टअप बायजू के दिन फिरने वाले हैं! मोहनदास पई और पूर्व SBI चीफ राजनीश कुमार देंगे सलाह
Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 13 Jul 2023 06:08 PM IST
सार
Byjus: बायजू की सलाहकार परिषद में शामिल हुए मोहनदास पई ने कहा, "सलाहकार परिषद के हिस्से के रूप में, मैं शासन और वित्तीय रिपोर्टिंग की प्रणाली विकसित करने में नेतृत्व को सलाह देने के लिए तत्पर हूं।" रजनीश कुमार ने कहा, "बायजू और दिव्या (गोकुलनाथ) के साथ मेरी चर्चा ने मुझे आश्वस्त किया कि वे कंपनी के संचालन ढांचे में सुधार के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।"
विज्ञापन
बायजूस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बायजू के शुरुआती निवेशक मोहनदास पई और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार भारतीय एडटेक स्टार्टअप की सलाहकार परिषद में शामिल होंगे। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि परिषद बायजू के निदेशक मंडल और उसके सीईओ बायजू रवींद्रन को महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह देगी।
विज्ञापन
पई ने कहा, "सलाहकार परिषद के हिस्से के रूप में, मैं शासन और वित्तीय रिपोर्टिंग की प्रणाली विकसित करने में नेतृत्व को सलाह देने के लिए तत्पर हूं। पिछले महीने, पई ने एक समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि स्टार्टअप– जो कभी भारत में 22 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप थी ने प्रशासन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया था।"
विज्ञापन
बायजू के ऑडिटर डेलॉयट और निवेशकों पीक एक्सवी, प्रोसस और चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव का प्रतिनिधित्व करने वाले बोर्ड के सदस्यों ने जून में पद छोड़ दिया था, क्योंकि स्टार्टअप ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने वित्तीय कागजात जमा नहीं किए थे। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुखिया रजनीश कुमार ने कहा, "बायजू और दिव्या (गोकुलनाथ) के साथ मेरी चर्चा ने मुझे आश्वस्त किया कि वे कंपनी के संचालन ढांचे में सुधार के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।"
विज्ञापन