फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ministry of Commerce data exports from SEZ increased by four percent to 164 billion dollars

आंकड़े: सेज से निर्यात चार फीसदी बढ़कर 164 अरब डॉलर पहुंचा, देश के कुल एक्सपोर्ट में 3% से अधिक गिरावट

Wed, 12 Jun 2024 05:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 05:49 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सेज से 2022-23 में 157.24 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। 2021-22 में यह आंकड़ा 133 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय के मुताबिक, सेज से जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात किया गया, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर शामिल हैं।

विज्ञापन
Ministry of Commerce data exports from SEZ increased by four percent to 164 billion dollars
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) से निर्यात 2023-24 में सालाना आधार पर 4.10 फीसदी बढ़कर 163.69 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, इस अवधि में देश के कुल निर्यात में तीन फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सेज से 2022-23 में 157.24 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। 2021-22 में यह आंकड़ा 133 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय के मुताबिक, सेज से जिन देशों को सर्वाधिक निर्यात किया गया, उनमें संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर शामिल हैं। विशेष आर्थिक क्षेत्र प्रमुख निर्यात केंद्र हैं, जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में देश के कुल निर्यात में एक-तिहाई से अधिक का योगदान दिया।

विज्ञापन


इन राज्यों में सर्वाधिक सेज
परिचालन वाले सबसे अधिक विशेष आर्थिक क्षेत्र कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में है। इन क्षेत्र की इकाइयों को तैयार माल पर वर्तमान में शुल्क के भुगतान पर डीटीए (घरेलू शुल्क क्षेत्र) में अपने उत्पाद बेचने की अनुमति है।
विज्ञापन


30.70 लाख लोगों को मिला है रोजगार
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, विशेष आर्थिक क्षेत्रों में 31 दिसंबर, 2023 तक 6.92 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे कुल 30.70 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकार ने ऐसे 423 विशेष आर्थिक क्षेत्र को मंजूरी दी है। इनमें से 280 इस साल 31 मार्च तक चालू हो चुके हैं। 31 दिसंबर, 2023 तक सेज में 5,711 स्वीकृत इकाइयां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed