फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Minister of State for IT said- Domestic manufacturing is ready for global competition

IT: आईटी राज्य मंत्री ने कहा- घरेलू मैन्युफैक्चरिंग वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार; 8,282 करोड़ का निवेश

Fri, 26 Jul 2024 07:21 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 07:21 AM IST
सार

देश में विनिर्माण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ीं 32 कंपनियों से जून, 2024 अंत तक कुल 8,282 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना के तहत स्वीकृत इन कंपनियों में से सात ग्रीनफील्ड और 25 ब्राउनफील्ड इकाई हैं।

विज्ञापन
Minister of State for IT said- Domestic manufacturing is ready for global competition
computer village new - फोटो : istock

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को बताया, 8,282 करोड़ रुपये के निवेश में ग्रीनफील्ड कंपनियों (पैरेंट कंपनी की ओर से दूसरे देश में खोली गई अनुषंगी इकाई) की हिस्सेदारी 3,136 करोड़ रुपये रही। ब्राउनफील्ड कंपनियों (पहले से मौजूद सुविधाओं या अन्य संसाधनों पर निर्माण करने या उन्हें पट्टे पर लेने वाली इकाई)ने पीएलआई योजना के तहत 5,146 करोड़ का निवेश योगदान किया है।  

विज्ञापन


मंत्री ने बताया, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूत बनाने को एक अप्रैल, 2020 को पीएलआई योजना शुरू गई थी। अब तक 32 कंपनियों को 11,324 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धता के साथ मंजूरी दी गई है।  
विज्ञापन


सरकार ने पीएलआई योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों के चयन के बाद उत्पादन या निवेश मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, कोविड-19 महामारी से प्रभावित कंपनियों को राहत देने के लिए पीएलआई योजना की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाकर 2025-26 कर दिया गया है। पहले यह अवधि 2024-25 थी। कंपनियां उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 2025-26 तक कोई भी पांच साल की अवधि चुन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी हार्डवेयर: मिली 27 कंपनियों को मंजूरी
राज्य मंत्री ने बताया कि आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई 2.0 योजना के तहत 27 कंपनियों को स्वीकृति दी गई है। इन्होंने 30 जून, 2024 तक कुल 464.66 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इनमें 6 ग्रीनफील्ड और 21 ब्राउनफील्ड कंपनियां हैं, जिन्होंने क्रमशः 78.57 करोड़ व 386.09 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 


 मार्च, 2021 में अधिसूचित पीएलआई योजना के तहत 14 आईटी हार्डवेयर कंपनियों को 2,517 करोड़ के निवेश और 1,60,751 करोड़ की उत्पादन प्रतिबद्धता के साथ स्वीकृति दी गई है। मई, 2023 में अधिसूचित पीएलआई 2.0 के तहत 27 कंपनियों को 2,955 करोड़ रुपये के निवेश और 3,51,647 करोड़ रुपये की उत्पादन प्रतिबद्धता के साथ मंजूरी दी गई है। सरकार ने 2024-25 के बजट में विभिन्न क्षेत्र में पीएलआई योजना के लिए 12,493.02 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed