फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Minister of Cooperation Amit Shah launches National Urban Co-operative Finance and Development Corporation

NUCFDC: राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम का उद्घाटन, अमित शाह बोले- इससे देश का विकास संभव

Sat, 02 Mar 2024 05:12 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम(एनयूसीएफडीसी) का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Minister of Cooperation Amit Shah launches National Urban Co-operative Finance and Development Corporation
विज्ञान भवन में अमित शाह का संबोधन - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम(एनयूसीएफडीसी) का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक और मजबूत करना है।
विज्ञापन


'शहरी-सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत करना लक्ष्य'
कार्यक्रम के संबोधन में अमित शाह ने कहा कि जब तक कॉरपोरेटरों के बीच सहकारिता में सहयोग नहीं होगा तब तक यह काम नहीं होगा। अपने पूरे जीवन में मैं कभी भी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से नहीं जुड़ा था। हालांकि गुजरात संकट के दौरान मुझे काम करने का मौका मिला। अगर एक अंब्रेला संगठन मौजूद होता तो बैंकों को इतनी गिरावट का सामना नहीं करना पड़ता। 20 वर्षों के जद्दोजहद के बाद आज राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास सहयोग स्थापित हो गया है। 
विज्ञापन




एक शहर-एक सहकारी बैंक विकसित करेगा- अमित शाह
इस दौरान अमित शाह ने सहकारी बैंकों के सभी हितधारकों से बैंकिग क्षेत्र के विकास और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है। साथ ही अपने संबोधन के दौरान विश्वास जताया कि संगठन, वन टाउन- हमारे शहरी सहकारी बैंक, अभियान के तहत हर कस्बे में एक शहर-एक सहकारी बैंक विकसित करेगा। संबोधन में अमित शाह ने कहा कि इस संगठन की स्थापना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मंत्रालय के मुताबिक, एनयूसीएफडीसी को गैर बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में कार्य करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पंजीकृत किया गया है। 

शहरी सहकारी बैंकों के सहयोग से विकास संभव- अमित शाह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आने बढ़ने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों के सहयोग से देश का समावेशी आर्थिक विकास संभव है और इस आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा, कि यह अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास के आकलन के लिए आंकड़े  ही एक मात्रा जरिया नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि देश के विकास में बड़े स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed