फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amul milk prices to be increased this weekend due to less production

नए साल पर यह कंपनी देने जा रही है बड़ा झटका, बढ़ सकते हैं दूध के दाम

Wed, 02 Jan 2019 06:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 02 Jan 2019 06:48 PM IST
सार

  • दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है।
  • इस बार उत्पादन काफी घट गया है।
  • हर महीने दूध का मासिक बिल काफी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Amul milk prices to be increased this weekend due to less production

विस्तार

नए साल पर दूध कंपनियां लोगों को बड़ा झटका देने जा रही हैं। इस झटके के बाद लोगों का हर महीने दूध का मासिक बिल काफी बढ़ जाएगा। इसकी शुरुआत देश की सबसे बड़ी दूध मार्केटिंग कंपनी अमूल से होगी। 

विज्ञापन

दाम में हो सकता है 2 रुपये तक का इजाफा

अमूल ने संकेत दिया है कि वो दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अमूल ब्रांड की मालिक कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आरएस सोढी ने कहा है कि दूध की कीमतें बढ़ना तय है। स्किम्ड मिल्क पाउडर का कम स्टॉक और पिछले साल के मुकाबले सप्लाई कम होना इसके पीछे बड़ा कारण है। 

विज्ञापन

अन्य कंपनियां भी कर सकती हैं बढ़ोतरी

दूध बेचने वाली अन्य कंपनियां जैसे कि मदर डेयरी एवं राज्यों में स्थित अन्य डेयरी मार्केटिंग कंपनियों सहित निजी क्षेत्र में इसका विपणन करने वाली कंपनियां भी अमूल जैसा फैसला ले सकती हैं। अभी अमूल का फुल क्रीम दूध बाजार में 52 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं टोंड दूध की कीमत 42 रुपये प्रति लीटर है। लगभग इसी तरह के दाम अन्य कंपनियों के भी हैं। अमूल एक दिन में 248 लाख लीटर दूध की खरीद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य उत्पादों पर भी पड़ेगा असर

दूध के दाम में इजाफा होने से अन्य दुग्ध उत्पाद जैसे कि दही, पनीर, मावा, चीज़ व फ्रेश क्रीम आदि की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 

इसलिए उठाना पड़ेगा कदम

हर बार सर्दियों में दूध का उत्पादन काफी बढ़ जाता है। लेकिन इस बार उत्पादन काफी घट गया है, जिसका असर कीमतों में इजाफा होने पर साफ देखने को मिलेगा। भारत प्रति पशु दूध उत्पादन के मामले में बहुत पीछे हैं।

दूध उत्पादन का औसत महज तीन लीटर प्रति पशु है, जबकि यही औसत ऑस्ट्रेलिया में 16 और इजराइल में 36 लीटर प्रति पशु है। इस वजह से यहां पशु पालक किसानों के हालात कुछ अच्छे नहीं हैं, जबकि दूध से जुड़े कारोबारी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed