फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Milk Consumption: Milma record of sale of milk and curd during Onam in Kerala

Milk Consumption: केरल में ओणम के दौरान दूध-दही की बिक्री का रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना में इतनी बढ़ी खपत

Sat, 10 Sep 2022 04:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 10 Sep 2022 04:04 PM IST
सार

Milk Consumption: केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन को उसके ट्रेड नेम मिल्मा के नाम से जाना जाता है। यह राज्य सरकार के स्वामित्व वाली सहकारी समिति है। मिल्मा की ओर से यह भी कहा गया है कि इस वर्ष ओणम पर दही की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर रही।

विज्ञापन
Milk Consumption: Milma record of sale of milk and curd during Onam in Kerala
milk production - फोटो : iStock

विस्तार

केरल सरकार की स्वामित वाली दुग्ध सहकारिता समिति Milma ने इस वर्ष ओणम के मौके पर अब तक की रिकार्ड (अब तक सबसे अधिक) दूध, दही और उससे बने उत्पादों की बिक्री की है। इस वर्ष ओणम का त्योहार चार से सात सितंबर के बीच मनाया मनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इस दौरान दूध और उससे बने उत्पादों की बिक्री में बड़ी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

मिल्मा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 94,59,576 लीटर दूध की बिक्री की गई जो पिछले वर्ष के ओणम की तुलना में 11.12% अधिक है। आठ सितंबर को थिरूवोणम के दिन सबसे अधिक 35,11,740 लीटर दूध की बिक्री की गई। इस दिन दूध की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 7.03% की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


बता दें कि केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन को उसके ट्रेड नेम मिल्मा के नाम से जाना जाता है। यह राज्य सरकार के स्वामित्व वाली सहकारी समिति है। मिल्मा की ओर से यह भी कहा गया है कि इस वर्ष ओणम पर दही की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्मा के चेयरमैन केएस मणि ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और अपने उत्पादों पर उपभोक्ताओं के भरोसे के कारण संस्था यह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि हासिल करने में सफल रही है। मणि ने कहा, ‘हालांकि घरेलू दूध उत्पादन में कमी आई है, लेकिन इस घाटे को पूरा करने के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दूध विपणन संघों के साथ मिलकर जरूरी व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed