फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Middle class taxpayers will benefit from developmental announcements filing tax returns becomes easier

Budget 2024: विकासपरक घोषणाओं से मध्य वर्ग-करदाताओं को मिलेगा लाभ, प्रीफिलिंग सुविधा से कर रिटर्न भरना सरल

Fri, 02 Feb 2024 05:28 AM IST
जलज मिश्रा नारायण कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ अर्थशास्त्री
नारायण कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ अर्थशास्त्री Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:28 AM IST
सार

पिछले पांच वर्षों में फेसलेस आकलन और अपील की शुरुआत के साथ आयकर विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं में सुधार हुआ है। नए फॉर्म 26एएस और कर रिटर्न की प्रीफिलिंग ने कर रिटर्न दाखिल करना सरल और आसान बना दिया है।

विज्ञापन
Middle class taxpayers will benefit from developmental announcements filing tax returns becomes easier
ITR - फोटो : istock

विस्तार

उम्मीदों के अनुरूप अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर कानून में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, उन आयकरदाताओं के लिए अच्छी खबर है, जिनका कर बकाया को लेकर कोई अनसुलझा विवाद है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2009-10 तक 25,000 रुपये तक और 2010-11 से 2014-15 तक 10,000 रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लेने का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से करीब एक करोड़ करदाताओं को फायदा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

इसी तरह, पिछले पांच वर्षों में फेसलेस आकलन और अपील की शुरुआत के साथ आयकर विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं में सुधार हुआ है। नए फॉर्म 26एएस और कर रिटर्न की प्रीफिलिंग ने कर रिटर्न दाखिल करना सरल और आसान बना दिया है। इसके चलते ज्यादातर मामलों में रिटर्न की औसत प्रक्रिया का समय घटकर 10 दिन हो गया है। इसका मतलब है कि कर रिफंड पर भी तेजी से ध्यान दिया जा रहा है। पुरानी आयकर व्यवस्था खत्म होने वाली नहीं है। हालांकि, इसके साथ बने रहने को लेकर लोगों में उत्साह कम हो रहा है। इसके अलावा, नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की आय वाले करदाताओं के लिए कोई कर देनदारी नहीं है। यह नए करदाताओं के लिए अधिक आकर्षक बनाती है।

विज्ञापन

आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए सक्षम हो रहे लोग
मध्य वर्ग के लिए बचाया गया हर रुपया बहुत काम आता है। अपने भाषण में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिक्र किया कि लोगों की औसत वास्तविक आय में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है और महंगाई में नरमी आई है। इसके मायने हैं कि लोग अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त, सुसज्जित और सक्षम हो रहे हैं। कई विकास संबंधी घोषणाओं और चल रही परियोजनाओं के साथ इस बजट से मध्य वर्ग और करदाताओं को बहुत कुछ लाभ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed